FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

कांग्रेस का कोरबा विधानसभा बैठक : जयसिंह बोेले कार्यकर्ता कांग्रेस की असली ताकत व रीढ़ की हड्डी, 15 बनाम 5 साल का नारा दिया कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह ने

कोरबाः कांग्रेस के लोकप्रिय उम्मीदवार जयसिंग अग्रवाल ने कार्यकर्ता को कांग्रेस की असली ताकत तथा रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा कि चुनाव में विजय कार्यकर्ता दिलाते हैं। विश्वास हैं कि फिर एक बार कार्यकर्ता कोरबा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की विजय फताका फहरायेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जितने ज्यादा मतों से विजय होगी उतना ज्यादा महत्व मिलेगा। श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि अब कार्यकर्ताओं को तथा क्षेत्र के मतदाताओं को तय करना हैं कि कितने अधिक मतों से मुझे विजय दिलाते हैं। पिछले 5 साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के कारण भाजपा के कार्यकर्ता भी मेरे साथ आ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि सम और विषम परिस्थियों में आप ने मुझपर भरोसा किया जिसके परिणाम स्वरूप मैंने कोरबा में कुछ बेहतर कार्य करा पाया। हर क्षेत्र में विकास कार्य किया गया हैं। 17 से अधिक समाज को भूमि दी गई और भवन बनाने के लिए राशि का आबंटन किया गया। प्रत्येक घर तक बिजली-पानी की सुविधा दी गई और सड़को का जाल बिछाया गया। कुसमुण्ड़ा क्षेत्र में एस.ई.सी.एल. से 300 करोड़ की फोरलेन सड़क स्वीकृत करायी गई जिसका निर्माण चल रहा हैं। उन्होेंने दावा किया कि 15 साल में जितना विकास कार्य नहीं हुआ उससे अधिक पिछले 5 साल में कांग्रेस सरकार ने किया हैं। श्री अग्रवाल ने 15 साल बनाम 5 साल का नारा देते हुए कार्यकर्ताओं को कहा कि मेड़िकल कॉलेज मेरे प्रयासों से बना, साथ-साथ आत्मानंद स्कूल, हमर क्लिनिक, मोबाइल चिकित्सा की सुविधा लोंगो  को मिल रही हैं। कोरोना काल का उल्लेख करते हुए कहा कि ऑक्सीजन और बेड़ की कमी नहीं हुई हैं। कोरोना काल में भी मेरा कार्यालय बाहर से बंद लेकिन अंदर तीन कर्मचारी दिन-रात ऑनलाइन पर कार्य करते रहे। राशन, दवाई, साफ-सफाई, अस्पताल में बेड़ दिलाना, कहीं कोई फसा था तो उसकी वहीं पर बेहतर व्यवस्था करवाना या फिर उन्हें सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाना। जिसकी सराहना दूसरे जिले के लोग भी करते हैं। श्री अग्रवाल ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैं।

नगर निगम के सभापति श्याम सुंदर सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि कोरबा शहर को विकास की गति एक मात्र जयसिंग अग्रवाल ने प्रदान की हैं और उन्हें चौथी बार कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाकर यह शाबित कर दिया हैं कि विकास की गति आगे भी प्रदान करने में सक्षम हैं। राज्य सरकार ने अपने घोषणा पत्र में 25 वादों के मुकाबले 51 वादें पूरे किए हैं। आज देश में छत्तीसगढ़ का किसान सबसे त्यादा खुशहाल हैं। क्योंकि उसके बैंक खाते में पैसा हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीकांत बुधिया ने अपने संबोधन में कहा कि हमें चौथी बार भी कांग्रेस उम्मीदवार को विजयी बनाना हैं। और बुथ अगर जीत लिया तो चुनाव जीत गए। ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि हमें सभी संगठन से ताल मेल कर चुनाव लड़ना हैं। उन्होंने अपनी संबोधन में चुनाव आचार सहिता के दौरान किन बातों का ध्यान रखा जाना हैं उसका विस्तार से वर्णन किया। हम चुनाव जीत रहे हैं यह मानकर नहीं चले बल्कि और मेहनत करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लीड़ मिल सके। हमें किसी से विवाद नहीं करना हैं और गांधीवादी पार्टी होने के कारण कांग्रेस के कार्यकर्ता शांति पूर्वक अपना प्रचार-प्रसार करें। भाजपा के लोग भ्रम फैलाकर विवाद करते हैं और आपस में लड़ाने का काम करते हैं। जिससे हमें बच कर रहना हैं। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा मतों से चुनाव जीतना हैं। इसलिए सभी महिला कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं को जागृत करने का करने का कार्य करें। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने अपने संबोधन में जयसिंग अग्रवाल को विकास पुरुष और पट्टा वाले भैय्या की संज्ञा देते हुए कहा कि कार्यकर्ता क्षमता से अधिक कार्य करते हुए ऐतिहासिक मतों से विजय दिलाने में अपना योगदान दें। बैठक का संचालन ब्लाक अध्यक्ष संतोष राठौर ने किया। बैठक को संबोधित करने वालो में हरीश चंद निषाद, नारायण कुर्रे, गजानंद साहू, पुराण दास, पुष्पा पात्रे, ए.डी. जोशी, रामकुमार वर्मा, मधु पाण्डे, गणेश कुलदीप, अरूण शर्मा, सुधीर जैन, गिरिजेश सिंह, शशिलता पाण्डे, रश्मि जयपाल सिंह, लखनलाल सहिस, कुसुम द्विवेदी, शामिल हैं। बैठक के प्रांरभ में राष्ट्रगान और अंत में राट्रगीत का गायन किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वालों में मुकेश राठौर, राजेन्द्र तिवारी, पालू साहू, दुष्यंत शर्मा, रूपा मिश्रा, द्रोप्ती तिवारी, बच्चू माखवानी, उषा तिवारी, राहुल यादव, मनीष शर्मा, संतोष वांजेकर, रवि चंदेल, कृपा साहू, शैलेन्द्र सिंह, गंगाराम भारद्वाज, गीता महंत, गीता गबेल, अभिनाथ, रामगोपाल, मनक साहू, रवि खुंटे, सुनिता तिग्गा, गीता महंत, संजू अग्रवाल, रमेश वर्मा सहित मेयर इन काउंसिल सदस्द, पार्षद, पूर्व पार्षद, ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारी, जिला कांग्रेस पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहें। अंत में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस उम्मीदवार को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

26 को नामांकन रैली
कांग्रेस के लोकप्रिय उम्मीदवार जयसिंह अग्रवाल ने जानकारी दी कि आगामी 26 अक्टूबर को मेरे द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा। उसके पहले सुबह 9.30 बजे घंटाघर के पास से कलेक्टर कार्यालय तक एक रैली निकाली जायेगी। ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने जानकारी दी कि उसी दिन जिले की तीन कटघोरा, पाली-तानाखार एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार पुरुषोत्तम कंवर, दुलेश्वरी सिदार एवं फुलसिंह राठिया भीे नामांकन दाखिल करेंगे।

कन्या भोज व भण्डारा में शामिल हुए
कांग्रेस को उम्मीदवार जयसिंह अग्रवाल अपने जनसंपर्क के दौरान आदि शक्ति काली मंदिर ढोढीपारा में तथा पं. रविशंकर शुक्ल नगर में आयोजित कन्या भोज एवं भण्डारा में शामिल हुए। उपरोक्त दोनों स्थानों पर माँ दुर्गा एवं काली माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

दुर्गा नवमी व दशहरा की विधायक ने दी शुभकामनाएं
कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल ने दुर्गा नवमी एवं दशहरा पर्व की क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा की कृपा क्षेत्र वासियों पर सदा बनी रहें तथा असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक विजय दशमी की पावन बेला में भगवान श्री राम की कृपा से सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *