Raipur News: मध्य प्रदेश में हत्या के आरोपित को क्राइम ब्रांच ने रायपुर से दबोचा, 13 साल से चल रहा था फरार

Raipur Crime News: 13 वर्षों से फरार हत्या के आरोपित को रायपुर की क्राइम ब्रांच टीम ने गुरुवार को पकड़ा है। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में हत्या करने के बाद वह रायपुर में अलग-अलग स्थान में रह रहा था। जानकारी के अनुसार आरोपित मनोज सिंह टिकरापारा इलाके में रहकर काम कर रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश की टीम से संपर्क किया है। आरोपित के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास और हत्या सहित गंभीर आरोप है।
रायपुर क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस से सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपित रायपुर में रहा है। आरोपित पर हत्‍या, बलवा, हत्या का प्रयास, बलवा सहित गंभीर आरोपों के तहत केस दर्ज है। इसके बाद से पुलिस ने मुखबिर लगाया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार आरोपित यहां अपने परिवार के साथ टिकरापारा क्षेत्र में रह रहा था। वह ट्रांसपोर्ट में काम करता था।

लूटपाट के बाद युवक की कर दी थी हत्या

पुलिस के मुताबिक मध्यप्रदेश के बरहवाटोला बरगवो में वर्ष 2010 में एक युवक की लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई थी। इसमें अन्य आरोपितों के साथ मनोज सिंह भी शामिल था। मनोज वहां से फरार हो गया। बाकी आरोपित पकड़े गए। आरोपित मनोज अपने रिश्तेदारों के पास रायपुर आ गया। रायपुर में अपने रिश्तेदार के ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करने लगा। पिछले 13 साल से उसी के यहां रह रहा था। कुछ दिन पहले रायपुर पुलिस को मनोज के बारे में जानकारी मिली।
इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) की टीम को लगाया गया था। टीम ने जानकारी जुटाने के बाद गुरुवार की शाम मनोज को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी। देर रात तक पुलिस उससे पूछताछ करती रही। हालांकि टीम ने पूरे मामले की जानकारी मध्‍यप्रदेश पुलिस को दे दी है।

रायपुर एसीसीयू टीआई गिरीश तिवारी ने कहा, मामले की सूचना मिली थी। इसके बाद मनोज सिंह को पकड़ा गया है। पूरा मामला एमपी का है। वहां की पुलिस को जानकारी दी गई है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *