Chhattisgarh

CG News : गर्मी ने किया परेशान तो हाथी ने अपनाया जुगाड़, सूंड से खुद पर बरसाया पानी, वीडियो वायरल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे न सिर्फ आम लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है बल्कि वन्यजीवों का हाल भी बेहाल हो गया है। इसी कड़ी में रायगढ़ और ओडिशा सीमा क्षेत्र में एक भावुक और दिलचस्प नजारा देखने को मिला है, जहां एक हाथी गर्मी से बचने के लिए नहाते हुए दिखा। किसी ने इसका वीडियो भी बना लिया अब जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

Indigo Flight News: 160 यात्रियों से भरे इंडिगो विमान में अचानक हुई बिजली गुल, पैसेंजर्स का छूटा पसीना… देखें वीडियो

बता दें कि बढ़ते तापमान और जंगलों में सूखते जलस्रोतों के बीच जंगली जानवर पानी की तलाश में आबादी वाले इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसा ही एक भावुक और दिलचस्प नजारा रायगढ़ और ओडिशा सीमा क्षेत्र में देखने को मिला, जहां एक हाथी गांव के पास बने पानी के पोखर में पहुंचता है और तेज गर्मी से राहत पाने के लिए अपनी सूंड से बार-बार शरीर पर पानी डालता है।

CG Weather Alert: तेज धूप और बढ़ती गर्मी से छत्तीसगढ़ बेहाल, मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

हाथी को इस अंदाज में नहाते देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी और जंगलों में पानी की कमी के कारण वन्यजीवों का आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आना बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026