FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

KORBA NEWS : 2 पक्षों में जमकर हुई मारपीट, बरसाए लात-घूसे, देखें पिटाई का VIDEO…

कोरबा : जिले में बेजा कब्जा को लेकर 2 पक्षों में जमकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा रहा है कि, दो पक्षों में जमकर मारपीट हो रही है. मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं.

बता दें कि, सड़क किनारे बेजा कब्जा को लेकर फावड़ा, बेल्ट, लात-मुक्के और डंडे से दो पक्ष ने एक दूसरे पर हमला किया. पूरी घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत कुआभठ्ठा बुधवारी मुख्य मार्ग की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार बेजा कब्जा हटाने पार्षद ने पहले ही नगर निगम और जिला प्रशासन से शिकायत की थी.

वहीं बेजा कब्जा पर कार्रवाई नहीं होने पर नगर निगम पर भी सवाल उठ रहे हैं. मानिकपुर चौकी पुलिस मामले की जांचकर रही है.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *