FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में राष्ट्रीय खेल दिवस का किया गया आयोजन ,विद्यार्थियों ने खेले विभिन्न खेल

भाईचारा सहिष्णुता एवं समाजिकता का भाव दिखाता है खेल--डॉ. संजय गुप्ता

कोरबा : आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में प्राचार्य डॉक्टर संजय गुप्ता एवं श्री सब्यसाची सरकार( शैक्षणिक प्रभारी)मुख्य अतिथि के रूप में थे उपस्थित, विद्यार्थियों को दिया मार्गदर्शन। राष्ट्रीय खेल दिवस भारत में मनाने वाला एक पर्व है जो कि हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है इस पर्व का बहुत महत्व है । इस पर्व को 29 अगस्त को मनाने के पीछे एक मुख्या कारण यह है कि इसी दिन भारत देश के दिग्गज हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस होता है । उन्होंने अपने खेल से भारत का नाम बहुत ऊँचा किया थाद। यह ही मुख्य कारण है कि इसी दिन राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है ।

भारत देश में हर वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का सबसे बड़ा कारण है कि हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद जो के हॉकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध रहे थे इस दिन उनका जन्मदिन आता है मेजर ध्यानचंद को हॉकी खेल में उनके सबसे उत्तम प्रदर्शन के लिए उन्हें पूरे विश्व भर में जाना जाता है इसलिए उनके जन्मदिवस पर हर वर्ष खेल दिवस मनाने की घोषणा की गई।

खेल दिवस मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि देश के युवाओं में खेल की भावना को उजागर किया जा सके और उन्हें प्रोत्साहित किया जा सके ताकि वह खेलों में भाग लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देश का नाम चमका सकें इसके साथ ही वह देश का नाम तो ऊंचा करेंगे ही साथ ही राष्ट्रीय गौरव भी बढ़ाएंगे।

मेजर ध्यानचंद एक ऐसे महान हॉकी के प्लेयर थे जिन के जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने की घोषणा की गई उनका जन्म 29 अगस्त 1905 को भारत के इलाहाबाद शहर में हुआ था इस दिन ही हमारे भारत देश को हॉकी का महान प्लेयर भी मिला।

राष्ट्रीय खेल दिवस देशभर में बड़े स्तर पर मनाया जाता है इसका आयोजन हर साल राष्ट्रपति भवन में किया जाता है और देश के राष्ट्रपति खुद देश के उन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार देते हैं जो अपने खेल में सबसे उच्चतम प्रदर्शन कर देश का नाम विश्वभर में ऊंचा उठाने में मदद करते हैं।
राष्ट्रीय खेल दिवस हर वर्ष 29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के दिन मनाया जाता है।

दुनियाभर में हॉकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध भारत के महान हॉकी के प्लयेर मेजर ध्यानचंद सिंह जिन्होंने भारत को ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलवाया उनके प्रति सम्मान प्रगट और श्रद्धाजलि देने के लिए उनके जन्मदिन 29 अगस्त को हर साल भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया जाता है इसी दिन उत्कृष्ट (सर्वश्रेष्ठ) प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति खेलों में विशेष योगदान देने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। जिसमें राजीव गांधी खेल रत्न ध्यानचंद पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कारों के अलावा तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार प्रमुख हैं।

लगभग सभी भारतीय स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन अपना सालाना खेल समारोह आयोजित करते हैं दुनियाभर में हॉकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध भारत के महान और हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान सिंह आज उन्होंने ना सिर्फ भारत को ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलवाया बल्कि हॉकी को नई ऊंचाई तक लेजाने में बहुत बड़ा योगदान दिया।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दीपका स्थित इंडस पब्लिक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कक्षा 6 वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के मध्य अलग- अलग वर्ग में कबड्डी एवं खो-खो ,वॉलीबॉल एवम्नटग ऑफ वार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों ही खेलों का विद्यार्थियों ने भरपूर आनंद लिया।इस प्रतियोगिता में बालक और बालिकाओ को दो समूह में विभाजित किया गया था। इन प्रतियोगिताओं में बालिकाओं के मध्य ‘ टग ऑफ वार प्रतियोगिता’ का रोमांचक आयोजन किया गया। दोनों ही वर्गों ने अपनी शक्ति का बेहतर प्रदर्शन किया।इस प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम राउंड में टोपाज़ हाउस ने सफायर हाउस को धूल चटाई तथा दूसरे राउंड में रूबी हाउस ने एमराल्ड हाउस को तारे दिखाए।फाइनल राउंड में टोपाज हाउस की छात्राओं ने रूबी हाउस की छात्राओं को धूल चढ़कर प्रतियोगिता में बाजी मारी।

इसी प्रकार हाउसवाइज वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी पूरा मैच रोमांचक रहा ।सभी हाउस के विद्यार्थी एक दूसरे को हराने के लिए पसीने बहाते नजर आए दर्शक दीर्घा में बैठे विद्यार्थी भी लगातार करतल ध्वनिकर उत्साह बढ़ा रहे थे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम राउंड में सफायर एवं टोपज हाउस के मध्य मैच हुआ जिसमें टोपाज हाउस विजयी रहा । सेकंड राउंड में एमराल्ड एवं रूबी हाउस के विद्यार्थियों के मध्य वॉलीबॉल की प्रतियोगिता आयोजित की गई ,जिसमें रूबी हाउस विजित रहा ।फाइनल मैच का आयोजन आगामी खेल दिवस में किया जाएगा ।जिसका सभी विद्यार्थियों को बेसब्री से इंतजार है।

श्री असीम रहमान (खेल प्रशिशक)ने कहा कि बच्चों खेल को खेल भावना से खेलने हेतु शपथ दिलाई और कहा खेल से ही हमारा शारीरिक विकास होता है ।
आयोजित खेल में बच्चों के बीच टग ऑफ वार, कबड्डी, खो-खो, आदि अनेक खेल खेले गए और मेजर ध्यान चंद को खेल के माध्यम से सम्मान अर्पित किया गया । खेल दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विद्यालय के प्राचार्य महोदय सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्पोर्ट्स टीचर कु. पूनम के साथ श्रीअसीम रहमान तथा श्री लीलाराम यादव एवं श्री सव्यसाची सरकार (शैक्षणिक प्रभारी) सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने भरपूर सहयोग दिया ।

श्री सब्यसाची सरकार सर (शैक्षणिक प्रभारी)ने कहा कि खेलों से न सिर्फ हमारा शारीरिक विकास होता है अपितु हम मानसिक रूप से भी स्वस्थ और मजबूत बनते हैं।हमारे अंदर एक गजब के आत्मविश्वास का विकास निरंतर होता है। हममें आपसी सहयोग की भावना के साथ साथ तर्क कर सही समय में सही निर्णय लेने की क्षमता का भी विकास होता है।

श्री लीलाराम यादव ने कहा कि जीवन में खेलों का बहुत महत्व है। बिना खेल के हमारा जीवन नीरस हो जाता है। जीवन में खेल मनोरंजन एवं उत्तम स्वास्थ्य का एक प्रमुख साधन है। आज हम इस क्षेत्र में भी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। खेल हमें पद, पैसा और प्रतिष्ठा सभी प्रदान करता है।
इंडस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉक्टर संजय गुप्ता ने कहा कि खेल जीवन का अनिवार्य अंग है, एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है ।इससे न सिर्फ हममें नेतृत्व,अनुशासन,भाईचारा,सहयोग तथा खेल भावना का विकास होता है अपितु हम एक जिम्मेदार नागरिक भी बनते हैं।आज हम खेल के क्षेत्र में भी कामयाबी की बुलंदियों को स्पर्श कर सकते हैं।खेल के लिए निरंतर परिश्रम व अनुशासन अतिआवश्यक है

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *