ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा एक्शन, भास्कर मुदलियार गिरफ्तार; भाजपा ने 6 साल के लिए किया निष्कासित

दुर्ग : भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में जीएम और एजीएम के बाद रसूखदार कारोबारी और भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल कोषाध्यक्ष) भास्कर मुदलियार को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के एक्शन के बाद भाजपा ने मुदलियार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. दरअसल, भास्कर मुदलियार की गाड़ियां मुख्य आरोपी संजय सिंह द्वारा भिलाई स्टील प्लांट के अंदर डस्ट परिवहन के लिए लगाए गए थे. भास्कर मुदलियार की गाड़ियां प्लांट के अंदर से फ्लू डस्ट लाने का काम करती थी, लेकिन फ्लू डस्ट की आड़ में कुछ महीनों से स्कैप की चोरी की जा रही थी. इससे पहले भी भास्कर मुदलियार से पूछताछ की गई थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया था.

ईरान पर हमला नहीं करेगा अमेरिका! ट्रंप का बड़ा ऐलान, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खुलेगा

इस मामले में कॉन्ट्रेक्टर हिमांशु खण्डेलवाड और गिरीश खंडेलवाल फरार हैं, जिनके 12 खाते फ्रिज किये गए हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान भास्कर मुदलियार की संदिग्ध भूमिका पाई गई. ट्रांसपोर्टर भास्कर मुदलियार की गाड़ियां लंबे समय से भिलाई स्टील प्लांट के अंदर कॉन्ट्रक्टरों के माध्यम से चलाई जा रही थी. जांच के दौरान कई साक्ष्य पाए गए, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया और शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मामले से जुड़े लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है. फ़्लू डस्ट की आड़ में स्क्रैप चोरी मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में कुछ और अहम खुलासे हो सकते हैं.

Commonwealth Games 2026 Closing Ceremony: भव्य होगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन समारोह, जानें भारत में कितने बजे शुरू होगी क्लोजिंग सेरेमनी

26 मई को हुआ था मामले का खुलासा

बता दें कि 26 मई 2026 को पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने ग्राम अकलोरडीह खदानपारा स्थित एके ट्रेडर्स और हथखोज के प्लॉट नंबर-18 में छापा मारा था. जांच के दौरान कई हाईवा, ट्रक और अन्य वाहनों में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट, बीम और कटिंग सामग्री मिली थी. मौके से करीब 250 टन लौह स्क्रैप जब्त किया गया था. इसके अलावा स्क्रैप की ढुलाई और लोडिंग में इस्तेमाल होने वाले कई वाहन, जेसीबी, हाईड्रा और अन्य मशीनें भी जब्त की गई थीं. जब्त सामान और वाहनों की कुल कीमत करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपए आंकी गई थी. इसमें लगभग 90 लाख रुपए का लौह स्क्रैप शामिल था.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026