ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*फलदार पौधे रोपित कर स्व. पिता को नम आंखों से दी अंतिम विदाई*

*टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में दिवंगत आत्मा के नाम पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती जिले के समीपस्थ ग्राम पंचायत टेमर में रविवार,2 अगस्त को एक दशगात्र कार्यक्रम में शोकाकुल परिवार ने अपने दिवंगत पिता की याद में फलदार पौधों का रोपण कर अपने स्व. पिता को भाव भीनी श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम विदाई दी। इस संबंध में शोकाकुल परिवार के सदस्य शिक्षक तरूण कुर्रे ने बताया कि उनके स्व. चाचा अवध राम कुर्रे जिनका बीते दिनों 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उन्हें पेड़ पौधों के साथ-साथ प्रकृति से भी खासा लगाव था। इस लिए उन्हें हम उनके नाम पर फलदार पौधा रोपित कर उनकी स्मृतियों को हमेशा के लिए जिंदा रखने की सोच के साथ यह कार्य किया है। इस संबंध में पुत्र रवि कुर्रे ने बताया कि स्व. पिताजी हम सबको हमेशा पर्यावरण संरक्षण की सीख देते रहे हैं। आज उनके दशगात्र पर उनके नाम पर आम, सेव व नारियल के पौधा रोपित कर‌ उनकी स्मृतियों को सदा के लिए सहेजने का कार्य किया है। इधर टेमर में कुर्रे परिवार के दशगात्र कार्यक्रम में शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारियों सहित प्रबुद्धजनों में श्रीमती कुसुमलता अजगल्ले, उदय मधुकर , भवसागर बंजारे, योम प्रकाश लहरे, त्रिभुवन जांगड़े, कुसुमलता अजगल्ले, विशाल जांगड़े, डी के कुर्रे, गौतम बंजारे, सोहित धीरहे, अरूण सोनवानी, रामप्रकाश जाफरी, सुरेश वैभव, सुरेश अजगल्ले, मनहरण लाल कमलेश, डॉ विजय लहरे, मनहरण लाल भारद्वाज, सहित सामाजिक प्रबुद्धजनों ने भी शोकाकुल परिवार के इस सुंदर पहल की सराहना किया है।

*पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण किए जाने को लेकर बढ़ रही सामाजिक चेतना*
गौरतलब हो कि पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से वृक्षारोपण को लेकर चलाई जा रही जन जागरूकता का परिणाम है कि आज सामाजिक कार्यक्रमों में भी लोग पौधारोपण कर इस दिशा में सामाजिक स्तर पर‌ संदेश प्रसारित करते नजर आ रहे हैं जोकि अच्छा संकेत है।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026