FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

महिलाओं को मिल रही खास तवज्जो घोषणापत्र के लिए रायशुमारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रत्याशियों से की चर्चा…

कोरबा। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा सोमवार को कोरबा जिले के प्रवास पर रहीं। डिसूजा ने शहर के पंचवटी विश्राम गृह में चारो विधानसभा में चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों से एक-एक कर चर्चा की। इसी समय विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र बनाने के लिए बनी उप समिति की सदस्य बिलासपुर की पूर्व महापौर वाणी राव, अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश अध्यक्ष शेषराज हरबंश भी पंचवटी में मौजूद रहीं। इन्होंने महिलाओं से रायशुमारी की और उनकी नब्ज टटोली। फॉर्म भरने वाले सभी अभ्यरथियों से चर्चा – सोमवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने अपनी साभा लगाई। खासकर महिला नेत्रियों को आगामी चुनाव में उनकी भूमिका और महिलाओं की रणनीति के लिए टिप्स भी दी। कोरबा जिले के चारों विधानसभा में चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा है। चारों विधानसभा में लगभग 100 लोगों ने चुनाव लड़ने के लिए ब्लॉक अध्यक्षों के समक्ष आवेदन फॉर्म प्रस्तुत किया है। यह सभी पंचवटी में मौजूद रहे। सभी अभ्यर्थियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष डिसूजा ने वन टू वन चर्चा की। इसके आधार पर वह अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगी। जिसे वह केंद्रीय नेतृत्व को सौपेंगी। डिसूजा ने कहा कि कांग्रेस राज में सभी बेहद खुश हैं। मुझे सभी से चर्चा के आधार पर रिपोर्ट तैयार करने का दायित्व सौंपा गया है। उसे पूरा करने मैं जिले में आई हूं। जल्दी ही कांग्रेस भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी उम्मीदारों से बात हुई है। जो काफी सार्थक रही है।कांग्रेस घोषणा पत्र उप समिति की सदस्यों ने की रायशुमारी- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस के लिए बनाए जा रहे घोषणा पत्र में इस बार महिलाओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है। जगह-जगह उनकी राय ली जा रही है, ताकि उनके विचारों को घोषणा पत्र में शामिल किया जा सके। इसी परिप्रेक्ष्य में कांग्रेस की घोषणा पत्र उप समिति की सदस्य बिलासपुर की पूर्व महापौर वाणी राव, अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश अध्यक्ष शेषराज हरबंश ने महिलाओं से रायशुमारी की। पंचवटी विश्राम गृह में वरिष्ठ नेत्रियों ने चौपाल लगाकर मकहिलाओं से चर्चा की। महिला नेत्रियों ने कहा कि महिलाओं से कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। उनकी बातों को हम हाई कमान तक पहुंचाएंगे। जिससे कि आम महिलाओं की बात को घोषणा पत्र में शामिल किया जा सके।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *