FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

इनर व्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा बटालियन 80 में जाकर सैनिक भाइयों की कलाई पर बांधी राखी*

सैनिकों को राखी बांध मांगा रक्षा का वचन*

जगदलपुर -inn24( रविंद्र दास)-हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इनर व्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा जगदलपुर स्थित बटालियन 80 में शनिवार को हमारे सैनिक भाइयों के लिए इनर व्हील क्लब की बहनों ने रक्षाबंधन का कार्यक्रम किया गया। इसके बाद बहनों ने बड़ी संख्या में सैनिक भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर सरहद की रक्षा के साथ ही खुद की सुरक्षा का वचन लिया। बहनों की राखी से सेना के जवानों की कलाई भर गई। सैनिक भाइयों के माथे पर बहनों ने तिलक लगाए, आरती उतारी,मुंह मीठा कराया और फिर कलाइयों पर रंग बिरंगी राखियां बाँधी। जवानों ने भी बदले में उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया।
80 बटालियन के कमांडेंट विक्रम सिंह, कमांडेंट सदन कुमार, मकसूद आलम डिप्टी कमांडेंट, हेमराज असिस्टेंट कमांडेंट एवं डॉक्टर वेंकट विकास मेडिकल ऑफिसर को इनर व्हील की बहनों ने मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया। 80 बटालियन के 100 से अधिक सैनिक भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा गया। इस दौरान कई सैनिकों की आंख भर आई।
कमांडेट विक्रम सिंह ने कहा इनर व्हील परिवार घर जैसा लग रहा है। यहां के बहनों ने जो प्यार दुलार व सम्मान दिया इसे हम सैनिक भाई नहीं भुला पाएंगे। यह कहते हुए उनकी आंखें भर आई।
इनर व्हील क्लब अध्यक्षा ममता राणा ने कहा देश की सुरक्षा में लगे जवानों को यह आयोजन विश्वास दिलाता है कि वे अपने घरों से दूर जरूर है लेकिन देश का हर व्यक्ति उनके साथ है।
सचिव डॉक्टर सरिता थॉमस ने कहा सैनिक अपने घरों से दूर है उनको यह एहसास दिलाना कि उनका परिवार आसपास ही है।
मंच संचालन करते हुए डॉ श्रृंखला जैन और दीपिका सोनी ने हमारे फौजी भाइयों के लिए राखी के कार्यक्रम की रुपरेखा बताया गया। मनीषा राजपुरिया और सुनीता बोथरा ने धन्यवाद देते हुए कहा हमारे फौजी भाइयों के लिए हमें हर वर्ष राखी बांधने का सौभाग्य प्राप्त होता है। हम उनके आभारी हैं। जिससे हमारी इनर व्हील की बहने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से क्लब की रानू दुबे, उषा गोंदी, अल्का गुप्ता,डॉ सुषमा झा,सारिका चिंचोलकर, लवी सूरी, अरुणा जोबनपुत्रा,नूतन जैन,लाइबा चामड़िया, दिव्या कृष्णमूर्ति, निशा संघाणी, रीता माने, एकता सरडे,स्वाति मूलचंदानी,अन्नू शर्मा,
उपस्थित थे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *