जगदलपुर–inn24 (रविन्द्र दास )सर्व ब्राह्मण समाज (महिला प्रकोष्ठ) जगदलपुर के द्वारा शहर के मध्य चांदनी चौक में तथा मसीही कब्रिस्तान के सामने स्थित दोनों सरकारी शराब दुकान को हटाकर शहर से बाहर करने की एक सूत्रीय मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट चौक में समाज की समस्त मातृशक्ति ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर बस्तर को शराब दुकान हटाने संबंधी ज्ञापन सौपा गया !
सर्व ब्राह्मण समाज (महिला प्रकोष्ठ) की जिला अध्यक्ष श्रीमती नीलम मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सभी शराब दुकानों को शहर के बाहर हाईवे पर स्थानांतरित करने का निर्देश है और सभी जगह शराब दुकान शहर के बाहर कर दिए गए हैं, किंतु जगदलपुर ही एकमात्र शहर है जहां दो शराब दुकान शहर की बीच में संचालित हो रहे हैं !
शहर के बीच में जहां मंदिर भी है, स्कूल भी है, तथा कई दैनिक उपयोगी सामग्री की दुकानें हैं जिससे इस मार्ग पर शहर की महिलाएं एवं युवतियों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा लज्जित भी होना पड़ता है! शहर की कई दुकानों में महिलाएं एवं युवती काम भी करती हैं तथा दुकान बंद होने पर रात में अपने अपने घरों पर वापस जाती हैं किंतु बीच मार्ग में शराब दुकान व उनमें शराबियों के जमावड़े से उन पर कई बार छींटाकशी भी होती है ,और कई बार तो लड़ाई झगड़े की नौबत भी आ चुकी है !
शहर के बीच शराब दुकान से स्कूली बच्चों पर मानसिक रूप से गलत असर तथा मंदिर जाने वाले भक्तों की धार्मिक भावना पर भी ठेस पहुंचती है! चांदनी चौक शहर का प्रमुख चौक है, इस रास्ते का उपयोग कलेक्ट्रेट ऑफिस, अस्पताल ,बैंक, स्कूल इत्यादि के लिए होता है किंतु शराब दुकान में शराबियों की भीड़ की वजह से प्रतिदिन यहां आवागमन में जाम की स्थिति बनी रहती है !
महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से तथा स्वच्छ वातावरण की दृष्टि से तत्काल शहर के बीच स्थित दोनों शराब दुकान को शहर के बाहर स्थानांतरित करने का पत्र जिला कलेक्टर बस्तर को दिया गया है! अन्यथा समाज की समस्त महिलाएं मिलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी! शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने व कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने में समाज की मातृशक्ति प्रमुख सलाहकार श्रीमती शैल दुबे संरक्षिका श्रीमती सुधा अय्यर, दुर्गा देवी अवस्थी,अंजली मिश्रा सचिव श्रीमती संतोष शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती आशा आचार्य, सह कोषाध्यक्ष श्रीमती संजना शर्मा. आशा शर्मा, प्रचार सचिव श्रीमती सरिता जोशी भारती राव., मीना कुंडू आदि उपस्थित रही!
*सर्व ब्राह्मण समाज (महिला प्रकोष्ठ) जगदलपुर, छत्तीसगढ़*
The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices.
INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.
राजधानी में विदेशी युवतियां गिरफ्तार: तेलीबांधा में बिना वीजा रह रहीं 2 रशियन लड़कियां पुलिस के हत्थे चढ़ीं
13.03.2026
ट्रंप का सनसनीखेज बयान: ‘जिंदा हैं लेकिन घायल हैं मुज्तबा खामेनेई’, दुनिया भर में चर्चा तेज
13.03.2026
Sunrisers Leeds X Account Suspended: पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदना पड़ा भारी! काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स मुश्किल में, फ्रेंचाइजी का X अकाउंट सस्पेंड
13.03.2026
CG Anganwadi Bharti 2026: महिलाओं के लिए शानदार अवसर! इस जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख
13.03.2026
अयोध्या यात्रा: रामभक्त प्रवीण झा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सौंपा आमंत्रण पत्र*