FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

CG NEWS : पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पति ने लगाई फांसी, बिस्तर पर पड़ा मिला महिला का शव, शरीर पर गंभीर चोट के निशान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में बुधवार को पति-पत्नी की लाश संदिग्ध हालत में मिली। महिला की लाश पर गंभीर चोट के निशान हैं। उसका शव बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला, वहीं पति की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा के शिकारपुर गांव में मोहिंदर रजक अपनी पत्नी प्रीति और 7 साल के बेटे के साथ रहता था। प्रीति रजक और पति मोहिंदर रजक दोनों सरकारी छात्रावास में दैनिक कर्मचारी का काम करते थे। उसके घर के बगल में ही उसके बड़े भाई का परिवार रहता है। मंगलवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। इस बीच बेटे की नींद खुली, तो पिता ने डांटकर उसे सो जाने के लिए कहा।

बुधवार सुबह 7 बजे के करीब जब बेटे की नींद खुली, तो उसने देखा कि बिस्तर पर मां सोई हुई है। उसने उसे बार-बार जगाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं उठी। वहीं पिता का शव फांसी पर लटका हुआ दिखाई दिया। बच्चा दौड़ते हुए बगल में ही अपने बड़े पापा के घर गया और वहां पूरी बात बताई। इसके बाद बड़े भाई का परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो यहां बिस्तर पर महिला की लाश पड़ी हुई थी और मोहिंदर का शव फांसी पर लटका हुआ था।
घटना की सूचना तुरंत पेंड्रा थाना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर और पेंड्रा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों पति-पत्नी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। घटनास्थल का जायजा लेकर सबूत इकट्ठा किए गए हैं। परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

ASP मनीषा ठाकुर ने बताया कि परिजनों के अनुसार पति-पत्नी के संबंध आपस में अच्छे थे, इसलिए किस बात पर दोनों का विवाद हुआ पता नहीं है। वहीं महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं।शुरुआती जांच में लग रहा है कि पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला और उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजहों का खुलासा हो सकेगा। ASP ने बताया कि मृतक दंपति का बेटा अपनी बड़ी मां-पापा के पास है। माता-पिता की मौत से वो सदमे में है। उन्होंने कहा कि दरवाजा अंदर से बंद था और सुबह उठने के बाद बच्चे ने ही दरवाजा खोला, इससे ये साफ लग रहा है कि बाहर से कोई व्यक्ति घर में नहीं आया था। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *