1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

इस ऐप से सस्ते में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिये कितना का मिलेगा फायदा और क्या है प्रोसेस

होली से पहले आम जनता को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है. गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में बड़ा इजाफा किया है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ा दी गई हैं. हालांकि, कुछ तरीकों से आप कम कीमत में भी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं. बजाज फिनसर्व ऐप के जरिए आप गैस सिलेंडर को बुक करने पर कुछ कैशबैक पा सकते हैं.

दरअसल, डिजिटल पेमेंट की सुविधा प्रदान करने वाले बजाज फिनसर्व ऐप के जरिए ग्राहक गैस बुकिंग पर 50 रुपये तक कैशबैक पा सकते हैं. यह ऐप नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी बजाज फाइनेंस लिमिटेड द्वारा संचालित है.

क्या है ऑफर?

बजाज फिनसर्व ऐप के जरिए अगर आप एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के लिए पेमेंट करते हैं, तो आपको 50 रुपये तक कैशबैक मिलेगा. आपको अधिकतम कैशबैक 50 रुपये मिलेगा. ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को कोई प्रोमोकोड लगाने की जरूरत नहीं है. कैशबैक हासिल करने Bajaj Pay UPI से पेमेंट करना होगा.

Bajaj Finserv ऐप के जरिए ऑनलाइन गैस सिलेंडर कैसे बुक करें-

  • अपने Bajaj Finserv ऐप को ओपन करना होगा.
  • इसके बाद होम पेज LPG Gas पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद Select Provider का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है.
  • इसके बाद आपके सामने LPG का ऑप्शन आएगा.
  • अब सर्विस प्रोवाइडर का चुनाव करना होगा. इसके बाद आपको कंज्यूमर नंबर या मोबाइल नंबर डालें.
  • अब आपका बुकिंग अमाउंट सिस्टम के द्वारा बताया जाएगा.
  • इसके बाद आपको बुकिंग अमाउंट का पेमेंट करना होगा.

इसके बाद  पेमेंट मोड में Bajaj Pay UPI से सेलेक्ट करें ताकि कैशबैक मिले. हालांकि आप पेमेंट मोड के रूप में Bajaj Pay Wallet, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेटबैकिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
ट्रांजैक्शन के तुरंत बाद स्क्रैच कार्ड मिलेगा. इसे खोलते ही कैशबैक अमाउंट आपके Bajaj Pay Wallet में क्रेडिट कर दी जाती है. आप Bajaj Pay Wallet की रकम का इस्तेमाल अगले ट्रांजैक्शन पर कर सकते हैं.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *