ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेल्फेयर यूनियन सक्ती जिला ईकाई ने नवपदस्थ कलेक्टर से की भेंट*

*जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र अग्रवाल ने नेतृत्व में संगठन ने स्मृति चिन्ह भेंट कर नवपदस्थ कलेक्टर का किया स्वागत*

 

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर

सक्ती:: छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेल्फेयर यूनियन सक्ती जिला ईकाई के पदाधिकारियों ने 27अगस्त, गुरूवार को अपने जिलाध्यक्ष रमेश अग्रवाल के नेतृत्व में नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन से सौजन्य भेंट किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेल्फेयर यूनियन के पदाधिकारियों ने नवपदस्थ कलेक्टर को संगठन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन को बताया कि छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेल्फेयर यूनियन छत्तीसगढ़ प्रदेश में सक्रिय पत्रकार संगठन के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के नेतृत्व में कार्य कर रहा है।‌ इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी कन्हैया गोयल, जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, योम प्रकाश लहरे, उदय मधुकर सहित संगठन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।‌ इसके पूर्व सक्ती में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेल्फेयर यूनियन सक्ती जिला ईकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नये सदस्यों को अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल ने संगठन की तरफ से परिचय पत्र प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली से नये सदस्यों को अवगत कराया और संगठन के द्वारा भविष्य में किए जाने वाले कार्य योजनाओं की जानकारी दी गई।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026