1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

Bank Jobs 2023: इस बैंक में निकली है 400 पद पर भर्तियां, उम्मीदवार ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके बेहद ही काम की है. बैंक ऑफ महाराष्ट्र में एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके अनुसार भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट bankofmaharashtra.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 जुलाई को शुरू हो गई थी.

इस भर्ती अभियान के जरिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र में कुल 400 पद पर भर्ती जाएगी. जिनमें 300 रिक्त पद ऑफिसर स्केल II के लिए हैं व 100 पद ऑफिसर स्केल III के लिए तय किए गए हैं.

आवश्यक शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त सरकारी विश्वविद्यालय या संस्थान से सभी सेमेस्टर में न्यूनतम 60 फीसदी नंबर के साथ किसी भी क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. भर्ती में AIIB और CAIIB परीक्षा पूरी करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी. वहीं, भारत सरकार की तरफ से अनुमोदित और सरकारी निकायों की तरफ से  किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सीए, सीएमए और सीएफए जैसी व्यावसायिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी इस अभियान के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

उम्र सीमा

अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत ऑफिसर स्केल II पद के लिए उम्र सीमा 25 वर्ष से 35 वर्ष के बीच तय की गई है. जबकि ऑफिसर स्केल III पद के लिए उम्र सीमा 25 वर्ष से 38 साल है. वहीं, आवेदन करने वाले आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी.

ऐसे करें आवेदन
  1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  2. इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर सम्बंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
  3. फिर उम्मीदवार मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करें.
  4. आवेदन उम्मीदवार फॉर्म भरें और फीस जमा करें.
  5. फिर उम्मीदवार सबमिट पर क्लिक करें.
  6. अब उम्मीदवार फॉर्म डाउनलोड करें.
  7. अंत में उम्मीदवार फॉर्म का प्रिंट निकाल लें.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *