ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Bus Strike: 22 सितंबर से थमेंगे बसों के पहिए, यातायात महासंघ ने किया अनिश्चितकालीन महाबंद का ऐलान

CG Bus Strike: प्रदेश में डीजल की बढ़ती कीमतों के बावजूद बस किराया नहीं बढ़ाए जाने से नाराज बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनवर अली ने बताया कि मांगें पूरी न होने पर 22 तारीख से राज्यभर में यात्री बसों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। बस मालिकों ने 9 सूत्रीय मांगें रखी है।

कोरबा में महंगे गाड़ियों का शौक़ पूरा करने की स्पोर्ट बाइक और स्कूटी की चोरी, तीन आरोपी पकड़ाए… स्कूटी कुसमुंडा से स्पोर्ट बाइक बांकी से की थी चोरी..

इनमें बस किराया बढ़ाने के अलावा सिंगल स्लीपर सीट पर सिंगल टैक्स, ई-बसों को शहर की सीमा तक सीमित रखने, ऑल इंडिया परमिट वाली बसों पर नकेल कसने और वीएलटीडी डिवाइस की नवीनीकरण दर घटाने जैसी मांगे है। अगर आप बस से ही आना जाना करते हैं तो 22 सितंबर से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। मांगे पूरी नहीं होने पर 22 से प्रदेशभर में बसों के पहिए थम जाएंगे।

‘शुगर डैडी को मार दूंगा’… पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले पति की खौफनाक धमकी

क्या हैं बस संचालकों की 9 मांगें?

  • यात्री किराया बढ़ाया जाए।
  • बसों में सिंगल स्लीपर का सिंगल टैक्स लिया जाए।
  • ई-बस को शहर सीमा के भीतर चलाया जाए।
  • ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की बसों को ग्रामीण क्षेत्र व बस स्टैंडों से संचालन प्रतिबंधित किया जाए।
  • स्टेज कैरिज बसों के समयचक्र में दो बसों के मध्य अंतराल का निर्धारण किया जाए।
  • VLTD डिवाइस के रिन्यूअल की दर में कमी कराई जाए।
  • मैनुअल फिटनेस प्रदान किया जाए।
  • प्रतिहस्ताक्षर को नियंत्रित किया जाए।
  • सभी बसों में ऑनलाइन परमिट बनाने की सुविधा दी जाए।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026