कुसमुंडा में साहू समाज ने मनाया तीज उत्सव एवं सम्मान समारोह
कुलदीप साहू
कुसमुंडा में साहू समाज ने मनाया तीज उत्सव एवं सम्मान समारोह

कोरबा – साहू मित्र मंडल कुसमुंडा में अन्नूलाल साहू के अध्यक्षता में आदर्श सामुदायिक मनोरंजन केंद्र आदर्श नगर कुसमुंडा द्वारा तीज उत्सव एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि गिरजा साहू एवं उनकी धर्म पत्नी श्रीमती आरती साहू ,भक्त माता कर्मा के चित्र का पूजन किया एवं दीप प्रज्ज्वलित किया । जिला कोषाध्यक्ष घनश्याम साहू एवं वार्ड 22के पार्षद श्रीमति देवकी साहू जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) वार्ड पार्षद श्रीमति आशादेव साहू एवं समाज के लोगों क्रमशः श्री जगन्नाथ भगवान एवं भक्त माता कर्मा के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर सभी अतिथियों का भाव पूर्ण माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में रामशरण साहू एवं साथियों द्वारा आरती गायन तथा अन्नू लाल,योगेश साहू श्रवण साहू ,देवेश साहू ,रामशरण साहू द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया।
इस कार्यक्रम में बालक बालिकाओं एवं महिलाओं ने सुंदर रंगोली,एवं बच्चों ने सुंदर चित्रकारी किया। कार्यक्रम में श्रीमती अनिता साहू,मालती साहू,लक्ष्मी साहू,सावित्री साहू,एवं फिर बाई साहू ने मन मोहक सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति करके दर्शकों को झुमा दिया। सामूहिक नृत्य में श्रीमती सुजाता साहू एवं उनको बेटियां कुमारी पायल एवं कोयल साहू की नृत्य ने खूब तालियां बटोरी । इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सेवा निवृत सदस्य शशिभूषण साहू,एवं शिवकुमार साहू एवं उनके परिवार को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए उनकी स्वस्थ रहने की कामना करते हुए वरिष्ठ अधिकारी ( एच आर )के पद चयनित होने पर पूरे परिवार का स्वागत सम्मान किया गया ।इस अवसर पर भाग लेने वाले सभी कलाकारों एवं प्रतिभागियों का पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गिरजा साहू कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए एक जुट रहने की संदेश दिया तत्पश्चात अध्यक्ष श्री अन्नू लाल साहू ने अतिथियों के आगमन के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।कार्यक्र को सफल बनाने में महिला अध्यक्ष श्रीमती तुलेश्वरी साहू, कोषाध्यक्ष छगन लाल साहू ,देवेश साहू ,श्रवण साहू यशवंत साहू,कृष्ण कुमार साहू, राजू साहू ,राम खिलावन साहू हरिशंकर साहू ने अहम योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन सचिव रामशरण साहू, श्रीमती तुलेश्वरी साहू एवं सांस्कृतिक सचिव देवे साहू ने किया।






