सड़क पर बैठी गाय से टकराया बाइक सवार,युवक के सिर में आई चोट, कोरबा के इस मार्ग में लगातार तीसरे दिन हादसा…
ओमकार यादव
सड़क पर बैठी गाय से टकराया बाइक सवार,युवक के सिर में आई चोट, कोरबा के इस मार्ग में लगातार तीसरे दिन हादसा…

कोरबा जिले के सर्वमंगला कनवेरी मार्ग में लगातार तीसरे दिन हादसा हो गया है। ग्राम तेंदवाही निवासी दिनेश कुमार अपनी बाइक से कनवेरी की ओर से सर्वमंगला कोरबा की ओर जा रहा था। इस दौरान कनवेरी से पहले ग्राम बलरामपुर के पास सड़क पर बैठी गाय से जा टकराया। इस हादसे में बाइक सवार दिनेश सड़क पर गिर गया,जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाया और पानी पिलाया इसके बाद उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। इस सड़क पर पसरे अंधेरे की वजह से आए दिन इस तरह के हादसे हो रहे हैं। बीते सोमवार की देर शाम इस मार्ग पर कार की ठोकर से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग में स्ट्रीट लाइट, सांकेतिक चिन्ह लगाने और स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है।






