1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

चुटकियों में छू हो जाएंगी सारी परेशानियां, होली के दिन करे ये आसान उपाए, दूर हो जाएंगे सारे दुख

रंगो का त्योहार होली को कुछ ही दिन बाकि है। होली के लिए बाजार रंग, गुलाल, पिचकारियों सहित तरह-तरह के पकवानों से सज गए है। इस बार होली का त्योहार 8 मार्च को मनाया जाना है 7 मार्च को धुरेड़ी की पिजा अर्चना के बाद होलिका दहन होगा फुर दूसरे दिन होली खेली जाएगी। लेकिन क्या आप जानते है कि रंगों का त्योहार आपके जीवन में भी रंग भर सकता है। होली पर किए गए कुछ उपाय आपको जिंदगी में चल रही परेशानियों से छुटकारा दिला सकते हैं। होली पर कुछ उपाए करने से आपकी बड़ी से बड़ी परेशानी खत्म हो जाएगी।

नौकरी के लिए

अगर आपको जॉब पाने में कोई परेशानी आ रही है तो होलिका दहन के दिन अपने ऊपर से 8 नींबू लेकर 21 बार उतार लें। यह आपको एंटीक्लाकवाइज डायरेक्शन में करना है। उतारने के बाद इन नींबू को जलती हुई होली में भेंट कर दें। इसके बाद 8 परिक्रमा लगाएं और मन ही मन अपनी मनोकामना बोल दें। इस उपाय से आपकी इच्छा जरूर पूरी होगी।

कर्ज में दिक्कत

आपने किसी व्यक्ति को कर्ज दिया हुआ है और उसे वापस लाने में आपको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो आप होलिका दहन के दिन एक अनार की लकड़ी पर उस व्यक्ति का नाम लिखकर उस पर हरा रंग का गुलाल डालें और होलिका में डाल दें। होलिका माता से यह प्रार्थना करें कि आपको अपना धन वापस मिल जाए। ये उपाय जरूर काम करेगा और आपको कर्ज पर दिया हुआ पैसा वापस मिलने लगेगा।

व्यापार में लाभ

अगर आप व्यापार में किसी भी तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं तो होलिका दहन के बाद पूजन करें। पूजन के बाद पान, सुपारी और नारियल को जलती हुई होली में भेंट कर दें। इसके बाद होली की 11 परिक्रमा लगाएं और उस समय अपनी परेशानी और मनोकामना के बारे में बोलना बिल्कुल भी ना भूले। होलिका दहन हो जाने के बाद थोड़ी सी राख लेकर आएं और इसे लाल कपड़े में चांदी के सिक्के और स्फटिक श्री यंत्र के साथ बांधकर घर की तिजोरी में रख दें। इस उपाय से आपको व्यापार में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और लाभ की प्राप्ति होगी।

परिवार की सुख समृद्धि

परिवार में अगर सुख समृद्धि संबंधित कोई परेशानी आ रही है तो होलिका दहन के दिन अपने परिवार के सदस्यों के पैर के अंगूठे से लेकर हाथों को सिर से ऊपर कर कच्चा सूत नाप लें और उसे होलिका में डाल दें। होलिका दहन के बाद उसकी राख घर पर लेकर आएं। पुरुष इसे अपने मस्तक पर और महिलाएं इसे गले पर लगा लें। जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं होगी और घर में हमेशा सुख बना रहेगा।

दरिद्रता का नाश

आप आर्थिक समस्या का सामना कर रहे हैं और मेहनत करने के बावजूद भी आपके घर में दरिद्रता बनी हुई है। तो होली की रात को पूर्व दिशा में मुंह करके आसन लगाकर बैठ जाएं और सात कौड़ी और एक छोटे शंख को मसूर की दाल की ढेरी पर रखें। इसके बाद तुलसी या फिर मूंगे की माला से ओम गन गणपतए नमः का पांच माला जप करें। अब आपका जप पूरा हो जाए तो यह सारी सामग्री किसी निर्जन जगह पर गड्ढा खोदकर दबा दें। ऐसा करते ही दरिद्रता का आपके जीवन से नाश होगा और आपको सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी।

होली का त्यौहार नजदीक है और आप भी अपनी और परिवार की सुख समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य की कामना रखते हैं तो इन आसान उपायों को अपना सकते हैं। यह उपाय निश्चित तौर पर लाभ प्रदान करेंगे और आपके जीवन में आ रही समस्त परेशानियां दूर होंगी।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *