NATIONAL

CWC Recruitment 2026: केंद्रीय जल आयोग में चीफ ड्राफ्ट्समैन के 39 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी शानदार सैलरी

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारकों के लिए अच्छी खबर है। जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने चीफ ड्राफ्ट्समैन के 39 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये सभी पद ग्रुप-B राजपत्रित और गैर-मंत्रालयी श्रेणी के हैं। इन पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार रोजगार समाचार में भर्ती संबंधी विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 60 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

CG News: झूले पर बैठने को लेकर भिड़े युवक-युवती, सार्वजनिक स्थल पर जमकर हुआ विवाद

किस शहर में कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के तहत देश के अलग-अलग शहरों में पद निर्धारित किए गए हैं। नई दिल्ली स्थित केंद्रीय जल आयोग मुख्यालय में सबसे अधिक 14 पद हैं। इसके अलावा यमुना बेसिन संगठन, जल संसाधन विभाग और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण में 2-2 पद रखे गए हैं।

अन्य शहरों की बात करें तो गुवाहाटी में 2, शिलांग में 1, कोयंबटूर में 2, हैदराबाद में 2, चंडीगढ़ में 2, पटना में 1, लखनऊ में 2, भुवनेश्वर में 1, नागपुर में 2, बेंगलुरु में 1, भोपाल में 2 और गांधीनगर में 1 पद पर भर्ती की जाएगी।

योग्यता, आयु सीमा और वेतन

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल अथवा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके साथ ही केंद्र या राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन, सार्वजनिक उपक्रम, स्वायत्त संस्थान, विश्वविद्यालय या मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थान में संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।

ऑटोकैड से संबंधित सॉफ्टवेयर पर कम से कम 6 महीने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-7 के तहत 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।

कैसे होगा चयन और कहां भेजना होगा आवेदन?

उम्मीदवारों का चयन आवेदन पत्रों की जांच, निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है।

इच्छुक उम्मीदवारों को केंद्रीय जल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालकर उसमें मांगी गई सभी जानकारियां भरनी होंगी। जरूरी दस्तावेज संलग्न करने के बाद आवेदन को निर्धारित पते पर भेजना होगा।

रायपुर एयरपोर्ट का होगा बड़ा विस्तार, हर घंटे 35 विमानों की आवाजाही की तैयारी; कोहरे में भी आसानी से होगी लैंडिंग

आवेदन भेजने का पता:

अवर सचिव, स्थापना-एक्स अनुभाग, केंद्रीय जल आयोग, तीसरी मंजिल (दक्षिण), सेवा भवन, आर.के. पुरम, नई दिल्ली-110066।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन भेजने से पहले आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन से संबंधित सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026