NATIONALभारत

Twisha Sharma Death Case: त्विषा शर्मा केस में गवाह से मारपीट, समर्थ के दोस्तों पर लगे आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Twisha Sharma Death Case: भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा केस में सीबीआई जांच के बीच साक्ष्य एकत्रित करने में एक गवाह के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपित समर्थ के दोस्तों ने उसे पीटा है। जबकि मारपीट के मामले में आरोपित पक्ष का दावा है कि युवक ने उनके रेस्टोरेंट में घुसकर शराब के नशे में हंगामा किया था। दरअसल, यह पूरी घटना 30 मई की बताई जा रही है। पीड़ित नीरज दुबे के अनुसार, वह गिरिबाला सिंह के घर के पास ही सांची पार्लर संचालित करता है।

Chhattisgarh News : कार के दरवाजे में बनाया सीक्रेट चेंबर, गांजा तस्करी का हाईटेक प्लान फेल; दो आरोपी गिरफ्तार

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

त्विषा केस में साक्ष्य बरामदगी के दौरान पुलिस ने उसे गवाह बनाया था। शनिवार को उसी क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में वह शराब के नशे में पहुंचा था। जहां 4 से 5 बदमाशों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों का साफ तौर पर कहना था, “तू इस मामले में गवाह क्यों बन रहा है?” गवाही न देने का दबाव बनाते हुए आरोपियों ने नीरज दुबे को बेरहमी से पीटा। इसके बाद दोनों ही पक्षों ने कटाराहिल्स थाने में शिकायत की।

जनदर्शन में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, परिवार संग पहुंचे युवक ने BJP पार्षद पर लगाए गंभीर आरोप

वहीं थाना प्रभारी सुनील दुबे का कहना है कि रेस्टोरेंट संचालक ने शनिवार को ही नीरज द्वारा हंगामा करने की शिकायत की थी। जबतक उसे बुलाकर पूछताछ करते उसके पहले उसने यह आरोप लगाया है, फिलहाल जांच की जा रही है। इसके अलावा यह पूरी वारदात वहां पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दबंगई दिखाते हुए युवकों ने नीरज दुबे को निशाना बनाया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026