Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ की बेटी ममता पाण्डेय का भारतीय टीम में चयन, विश्व चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम

जगदलपुर। बस्तर की बेटी ममता पाण्डेय ने अपनी प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने की तैयारी कर ली है। उनका चयन 21वीं सीनियर विश्व पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 5 से 12 दिसंबर तक उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में आयोजित होगी। ममता सीनियर महिला हेवी वेट ओपन-2 टेंडिंग (फाइट) स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

छत्तीसगढ़ी राजभाषा सप्ताह मनाने सभी कलेक्टरों को निर्देश, स्कूल-कॉलेजों में होंगे विशेष आयोजन

ममता वर्तमान में सेजस किलेपाल में व्यायाम शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। खेल के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों की लंबी सूची है। वे राष्ट्रीय खिलाड़ी होने के साथ प्रशिक्षक और निर्णायक की भूमिका भी निभा रही हैं। राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उन्होंने अब तक एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। हाल ही में बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय और शिलांग में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा साबित की।

जनदर्शन में पिता ने लगाई बेटे के इलाज की गुहार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तत्काल उपचार के दिए निर्देश

ममता ने बताया कि पेंचक सिलाट इंडोनेशिया की पारंपरिक मार्शल आर्ट विधा है। इस खेल में खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के साथ रोजगार और सरकारी प्रोत्साहन के अवसर भी मिल रहे हैं। SSB, ITBP और पुलिस गेम्स में भी इस खेल के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। ममता का प्रयास है कि बस्तर की अन्य प्रतिभाएं, खासकर महिला खिलाड़ी भी इस खेल से जुड़ें और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं। विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयनित होकर ममता ने बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। अब ताशकंद में होने वाली प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026