संविधान दिवस पर सक्ती जिले से कांग्रेसी कार्यकर्ता संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुए
जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती ।। संविधान दिवस पर 26 नवंबर के दिन राजधानी रायपुर में कांग्रेस पार्टी ने संविधान रक्षा मार्च निकाली। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संवैधानिक मूल्यों लोकतांत्रिक संस्थाओं और नागरिकों में मतदान के अधिकार की रक्षा का मुद्दा उठाना था। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश भर से कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस विशेष कार्यक्रम में सक्ती जिले से भी कांग्रेसी जन शामिल होने बड़ी संख्या में राजधानी रायपुर पहुंचे थे। जिनमे सक्ती नगर कांग्रेस के कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर के साथ घनश्याम देवांगन, समेलाल गबेल,शम्सतमरेज खान, लाला सोनी,रामसंजीवन देवांगन, कालू रघुनाथ अग्रवाल, पिंटू राठौर, केशव सिंह राठौर,चंद्रकुमार देवांगन, विजय बहादुर, लालू प्रधान,सुरेश डेन्सल, दीनू शर्मा, नंदलाल राठौर, चंद्रकुमार सोनी सहित पार्टी पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस संबंध में नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर ने बताया कि संविधान दिवस पर राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक संविधान रक्षा मार्च निकाली गई। जिसमें हजारों की तादाद कांग्रेसी जन शामिल हुए। गौरतलब हो कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा 26 नवंबर संविधान दिवस पर के देश भर में आयोजित एक राष्ट्रव्यापी विरोध और जन-जागरूकता अभियान है।





