Chhattisgarhछत्तीसगढ

भिलाई निगम की आखिरी सामान्य सभा में हाईवोल्टेज ड्रामा, टेबल पर चढ़े भाजपा पार्षद; मचा बवाल

दुर्ग-भिलाई। भिलाई नगर निगम की आखिरी सामान्य सभा में शुक्रवार को उस समय जमकर हंगामा हो गया, जब वार्ड-2 के भाजपा पार्षद मुकेश अग्रवाल को सदन में अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला। नाराज पार्षद टेबल पर चढ़कर सभापति की टेबल के पास पहुंच गए। वहीं, विरोध जताते हुए विपक्ष के पार्षद जमीन पर बैठ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और सभी पार्षद अपनी कुर्सियां छोड़कर सामने आ गए। स्थिति को देखते हुए सदन की कार्यवाही रोकनी पड़ी।

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पीएचई के एसई-ईई समेत 43 अभियंताओं के तबादले

हंगामे के बीच सदन में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। विवाद शांत नहीं होने पर राष्ट्रगान के साथ सामान्य सभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। नगर निगम की इस आखिरी सामान्य सभा में पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक और विरोध देखने को मिला।

CG Crime News: नाले के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

सांसद विजय बघेल ने मजाकिया अंदाज में कसा तंज

सामान्य सभा के दौरान सांसद विजय बघेल ने भी पार्षदों पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कुछ पार्षद लगातार भागवत कथाओं का आयोजन कराते रहते हैं। बाकी पार्षदों को भी उनसे सीख लेकर अपने क्षेत्रों में भागवत कथा का आयोजन कराना चाहिए। उनकी इस टिप्पणी ने भी सदन में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026