CG Crime News: नाले के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

लोरमी। छत्तीसगढ़ के लोरमी क्षेत्र में ग्राम कोसाबाड़ी के पास कन्हैया नाला के नजदीक एक 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही लोरमी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
‘मैं किसान का बेटा हूं, अन्नदाताओं की परेशानियों को अच्छी तरह समझता हूं’, CM विष्णुदेव साय का बयान
जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों ने कन्हैया नाला के पास युवक का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान जाशूम पोर्ते (19 वर्ष), निवासी ग्राम कोसाबाड़ी के रूप में हुई है।
मोदी कैबिनेट ने परिसीमन विधेयक को दी मंजूरी, महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल पर भी लगी मुहर
प्रारंभिक तौर पर युवक की मौत करंट की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, मामले में हत्या की आशंका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।





