डॉ. दलगंजन सिंह महिलांग ने इतिहास विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की


डॉ. दलगंजन सिंह महिलांग ने इतिहास विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की

कोरबा। डॉ. दलगंजन सिंह महिलांग ने डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, कोटा, बिलासपुर से इतिहास विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। उनके शोध का शीर्षक “छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले में पर्यटन स्थल एवं विकास की संभावनाएं : एक विश्लेषणात्मक अध्ययन” रहा। यह शोध उन्होंने शोध निर्देशक डॉ. मंजू साहू के कुशल मार्गदर्शन में पूर्ण किया।
फाइनल वाइवा में बाह्य परीक्षक एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में माता शबरी महाविद्यालय, बिलासपुर की प्रोफेसर डॉ. शशि कला सिन्हा उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. पी. के. घोष, कुलसचिव डॉ. अरविंद तिवारी, संकायाध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश मिश्र, विभागाध्यक्ष डॉ. काजल मोइत्रा एवं शाखा प्रमुख डॉ. राम रतन साहू की गरिमामय उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों ने शोध कार्य की सराहना की।
इस उपलब्धि पर शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, बिलासपुर के पूर्व प्राचार्य डॉ. एस. एल. निराला एवं डॉ. धर्मेंद्र महिलांग ने बधाई दी।
उनकी इस सफलता में पत्नी श्रीमती गायत्री महिलांग (कार्यपालन अभियंता, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल), माइनिंग इंजीनियर डॉ. वीरेंद्र कुमार टंडन, डॉ. उषा टंडन, पुष्पा बंजारे एवं डॉ. प्रतीक्षा बंजारे का विशेष योगदान रहा।
उल्लेखनीय है तो कि डॉ. दलगंजन सिंह महिलांग गीता कोचिंग, बिलासपुर एवं एडुकुल अकादमी एवं लाइब्रेरी, कुसमुंडा, कोरबा के संचालक हैं। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षाविदों, शुभचिंतकों, मित्रों एवं परिवारजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।





