Chhattisgarh

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन में अचानक मचा हड़कंप, देवी पूजा के बीच महिला को आई माता

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की तीन दिवसीय हड़ताल के आखिरी दिन धरना स्थल पर अनोखा नजारा देखने को मिला। अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहीं 2300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए अलग अंदाज में प्रदर्शन किया। इस दौरान एक महिला कार्यकर्ता को काली माता के रूप में सजाकर पूजा-पाठ किया जा रहा था। तभी एक अन्य महिला कार्यकर्ता की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनके व्यवहार में बदलाव देखने को मिला। इसके बाद साथी महिलाओं ने धूप दिखाकर उन्हें शांत कराने की कोशिश की।

हंसी-ठहाकों, व्यंग्य बाण और श्रृंगार की कविताओं से गूंजता रहा कोरबा का ओपन थिएटर

महिला कार्यकर्ता को काली माता के रूप में सजाया

दरअसल, प्रदर्शन के दौरान एक महिला कार्यकर्ता को काली माता के स्वरूप में सजाया गया था। उनके हाथ में खप्पर दिया गया, जिसमें आग जल रही थी। दूसरी ओर साथी कार्यकर्ता आरती उतार रही थीं। इस दौरान देवी सेवा के गीत भी गाए जा रहे थे। धरना स्थल पर कुछ समय तक हंसी-मजाक और पूजा-पाठ का माहौल बना रहा।

देवी गीत के दौरान अचानक बदला माहौल

इसी बीच कंकालिन देवी का गीत गाए जाने के दौरान एक महिला कार्यकर्ता असामान्य व्यवहार करने लगी। वहां मौजूद लोगों ने इसे माता की सवारी आने से जोड़कर देखा। कुछ देर पहले तक हंसी-मजाक कर रही कार्यकर्ता अचानक हाथ जोड़कर माफी मांगने लगीं। इसके बाद महिला को धूप दिखाकर शांत कराने का प्रयास किया गया। इस घटनाक्रम ने धरना स्थल पर मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

हनी ट्रैप के जरिए युवक को जाल में फंसाकर चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, युवती सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

इस अनोखे प्रदर्शन को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे सरकार का ध्यान आकर्षित करने का तरीका बता रहे हैं, तो कुछ ने धार्मिक आस्था से जुड़े इस तरह के प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी धर्म या देवी-देवता का अपमान करना नहीं था। वे पिछले तीन दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही थीं, लेकिन सुनवाई नहीं होने के कारण उन्होंने यह तरीका अपनाया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का तीन दिवसीय धरना अब समाप्त हो गया है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी तीन सूत्रीय मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगी। जिले के 1164 आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी करीब 2300 कार्यकर्ता और सहायिकाओं के आंदोलन के बाद अब सरकार के अगले कदम पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026