CG News : खुदाई बनी मौत का कारण… छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत

बालोद : जिले के दल्लीराजहरा में मंगलवार को सीवरेज पाइपलाइन निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। फुटबॉल ग्राउंड के पास चल रही खुदाई के बीच अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे काम कर रहे मजदूर देखते ही देखते मलबे में दब गए। हादसे में एक महिला समेत तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बीएसपी की सीवरेज पाइपलाइन विस्तार परियोजना के तहत इलाके में गहरी खुदाई का काम चल रहा था।
कुसमुंडा में बीएमएस ने स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी नर्स बहनों का किया सम्मान
जेसीबी और चेन माउंट मशीन से नाली खोदी जा रही थी, तभी अचानक मिट्टी भरभराकर नीचे गिर गई। आसपास मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।
CG Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एक्टिव, छत्तीसगढ़ में आज हल्की बारिश के आसार
मौके पर पहुंची पुलिस, बीएसपी अधिकारियों और राहत टीम ने काफी मशक्कत के बाद मजदूरों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक तौर पर हादसे के पीछे सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और निर्माण कार्य से जुड़े जिम्मेदार लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली।






