Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh : धर्मांतरण के बाद अंतिम संस्कार पर बवाल, गांव में दो पक्ष आमने-सामने, भारी पुलिस बल तैनात

भानुप्रतापपुर : कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में एक महिला के अंतिम संस्कार को लेकर भारी विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मृतिका पर धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए गांव में अंतिम संस्कार करने का कड़ा विरोध किया। मामले को देखते हुए भानुप्रतापपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। यह पूरा मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इरागांव का है।

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

Money Rules Change: 1 जून से बदल जाएंगे पैसे से जुड़े 6 बड़े नियम, आपकी EMI-बचत और खर्च पर पड़ेगा असर

दरअसल, इरागांव की रहनी वाली गणेशिया नेताम की बीमारी के बाद मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इतने में वहां ग्रामीण आ पहुंचे और उन्होंने महिला पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार का विरोध किया। इसी को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

जिला महासचिव ओम गवेल का कुसमुंडा में भव्य स्वागत, सम्मान

इसके बाद ग्रामीणों को समझाइश देते हुए माहौल शांत कराने की कोशिश की। काफी देर तक बातचीत और समझाइश के बाद मृतिका के परिजन शव को अन्य स्थान पर ले जाकर अंतिम संस्कार करने पर सहमत हुए। फिलहाल पुलिस गांव में ही मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। गांव में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन मामले को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है। इधर प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026