Chhattisgarhछत्तीसगढ

ग्राम पंचायत बासीन में 3 लाख 75 हजार रू के लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण के लिए हुआ भूमिपूजन

सक्ती सक्ती विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बासीन में 3 लाख 75 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ भव्य भूमि पूजन कार्य राजा धर्मेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्यता में विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पं. देवेन्द्र नाथ अग्निहोत्री भी उपस्थित रहे।‌
भूमि पूजन के पश्चात आयोजित सभा में ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए राजा धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की इस पावन नगरी में विकास कार्यों की यह धारा निरंतर बहती रहेगी। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है और वे इसके लिए सदैव समर्पित रहेंगे। इस मौके पर उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि वे ग्रामीणों के हर सुख-दुख की घड़ी में सदैव उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंडित देवेंद्रनाथ अग्निहोत्री ने भी ग्रामीणों के साथ खड़े रहने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और उन्होंने इस निर्माण कार्य को गांव के विकास में मील का पत्थर बताया। इस गरिमामय अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती हेमलता चंद्रा, प्रेम चंद्रा, पुष्पेंद्र चंद्रा, कमल राठौर, कोमल यादव, आचार्य सुरेश पुरी, रतिराम सिदार सहित ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, युवा और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। इधर सड़क निर्माण की सौगात मिलने से पूरे गांव में खुशी की लहर है और ग्रामीणों ने इसे अपनी वर्षों पुरानी मांग का पूरा होना बताया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026