बिलासपुर में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पहचान सामने आते ही जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना लालखदान स्थित संत नगर की है, जहां युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। मृतक की पहचान रायगढ़ जिले के घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार के रूप में हुई है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
मजदूरों की टारगेट किलिंग और CRPF हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट ढेर, एक साथी भी मारा गया
खबर मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर शव के पास पानी की बोतल, पर्स और गमछा मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी भौतिक साक्ष्य जुटाकर जांच के लिए भेजे हैं। शुरुआती परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
CG News: 15 दिन से लापता महिला का कंकाल मिला, तेंदुए के हमले में मौत की आशंका से गांव में दहशत…
पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना की कड़ियां जोड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।





