Chhattisgarh

दीपों से जगमगाया तोरवा, अर्घ्य देने उमड़े व्रती

बिलासपुर। अरपा नदी क़े तट पर दीपों की चमक, आसमान में ढलते सूर्य की लालिमा और हजारों कंठों से गूंजते छठी मैया के जयकारे… रविवार की शाम तोरवा छठ घाट पर आस्था का ऐसा दृश्य साकार हुआ, जिसने पूरे शहर को भक्तिमय कर दिया। मौसम पूरी तरह साफ रहने से व्रतियों को सूर्य दर्शन में कोई परेशानी नहीं हुई। पारंपरिक विधि-विधान से व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन तोरवा छठ घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर बाद घाट पर चहल-पहल बढ़ती गई। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सिर पर दउरा और हाथों में पूजन सामग्री से सजे सूप लेकर पहुंचीं। फलों, नारियल, गन्ने, ठेकुआ और दीपों से सजे पूजा स्थलों ने घाट की सुंदरता बढ़ा दी। जैसे ही सूर्यास्त का समय नजदीक आया, व्रती अरपा के जल में खड़े होकर सूर्यदेव की प्रतीक्षा करने लगे। सूर्य की लालिमा के बीच अर्घ्य अर्पित करने का दृश्य श्रद्धा और साधना का अद्भुत संगम बना। इस वर्ष मौसम का साफ रहना आयोजन की खास बात रही। पिछले वर्ष बारिश के कारण सूर्य और चंद्र दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं को परेशानी हुई थी, लेकिन इस बार आसमान साफ रहने से व्रतियों ने सहजता से संध्या अर्घ्य दिया।पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज और सहजानंद समाज के संयुक्त सहयोग से आयोजित यह महापर्व 26 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। अब सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही व्रती 36 घंटे के निर्जला उपवास का पारण करेंगे और चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न होगा।बिलासपुर में छठ महापर्व का सामूहिक आयोजन 26 वर्ष पहले शुरू हुआ था। पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज और सहजानंद समाज ने मिलकर इस परंपरा को आगे बढ़ाया। शुरुआती वर्षों में बिहार और उत्तर भारत से जुड़े परिवारों की भागीदारी अधिक रहती थी। धीरे-धीरे स्थानीय नागरिक भी इससे जुड़ते गए। आज यह आयोजन किसी एक समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर की साझा सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन चुका है।-तोरवा घाट की विशालता भी है आयोजन की पहचान-अरपा नदी के तोरवा तट पर विकसित स्थायी छठ घाट अपनी विशालता के लिए विशेष पहचान रखता है। इसे एशिया के सबसे बड़े मानव निर्मित स्थायी छठ घाट के रूप में पहचान मिली है। यहां एक साथ बड़ी संख्या में व्रती सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर सकते हैं। स्थायी घाट होने से श्रद्धालुओं को प्रत्येक वर्ष व्यवस्थित पूजा स्थल उपलब्ध होता है। यही विशेषता बिलासपुर के छठ आयोजन को दूसरे शहरों के आयोजनों से अलग पहचान देती है।सूप, दउरा और ठेकुआ में जीवित है लोकसंस्कृति-छठ पूजा की पहचान उसके पारंपरिक पूजन सामग्री और लोक परंपराओं से भी जुड़ी है। बांस से बने सूप और दउरा में मौसमी फल, नारियल, गन्ना, ठेकुआ और अन्य प्रसाद सजाए गए थेl ठेकुआ इस पर्व का विशेष पारंपरिक पकवान है, जिसे घरों में शुद्धता और नियमों के साथ तैयार किया जाता है। लोकगीतों में छठी मैया की महिमा और सूर्यदेव की आराधना का वर्णन मिलता है। यही परंपराएं नई पीढ़ी तक संस्कृति पहुंचाती हैं।

आयोजन से जुड़े रहे समिति के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य-छठ पूजा के सामूहिक आयोजन में पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज और सहजानंद समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के अध्यक्ष प्रवीण झा के साथ संरक्षक एसपी सिंह, बीएन झा , बृजेश सिंह, अशोक झा,गणेश गिरी,विजय ओझा, एसके सिंह,अभय नारायण राय, धर्मेंद्र दास,विनोद सिंह,राम प्रताप सिंह, सुधीर झा, रौशन सिंह, धनंजय झा, लव ओझा, दिलीप चौधरी, कुमुद सिंह, चंद्र किशोर प्रसाद, राजीव गिरी, सतीश सिंह, प्रशांत सिंह, शशि मिश्रा, सतीश सिंह, मुकेश झा,अमरकांत तिवारी, शौलेंद्र सिंह, जितेंद्र ठाकुर,निर्भय चौधरी, रामसखा चौधरी, आशीष चौधरी, रुपेश कुशवाहा,प्रकाश देबनाथ,आनंद झा,राहुल सिंह, आकाश झा सहित अन्य पदाधिकारी सदस्य डटे रहें.

Sanjay Thakur Bureau Bilaspur

State Affairs Reporter Sanjay Thakur is a state affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues and local news is Bilaspur sambhag in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting & Local News of Bilaspur Sambhag of Chhattisgarh He follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact:sanjaysinghthakur72@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026