Chhattisgarhछत्तीसगढ

बेलतरा कोल वॉशरी से (जनसुरक्षा पर खतरा, 500 मीटर में स्कूल-रिहायशी एरिया ,कलेक्टर से 13 सूत्रीय जाँच की मांग – नागरिक सुरक्षा मंच)

बिलासपुर। बेलतरा क्षेत्र में संचालित कोल वॉशरी से उत्पन्न जनसुरक्षा, सड़क सुरक्षा और प्रदूषण के गंभीर मुद्दे को लेकर नागरिक सुरक्षा मंच के संस्थापक अमित तिवारी ने कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि वॉशरी से महज 500 मीटर की दूरी पर विद्यालय, आबादी और शैक्षणिक संस्थान स्थित हैं। वॉशरी से निकलने वाली धूल, भारी वाहनों का बेतरतीब आवागमन और ध्वनि प्रदूषण से बच्चों और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ गया है। पूर्व निरीक्षण में कई पर्यावरणीय शर्तें “Partially Complied” पाई गई थीं, जिनकी पुनः जाँच जरूरी है।

नागरिक सुरक्षा मंच की 13 प्रमुख मांगें:

वैधानिक स्वीकृतियों और पर्यावरण अनुमतियों की जांच, Partially Complied शर्तों की प्रमाणित Compliance Report, स्कूल-आबादी से वास्तविक दूरी का स्थल मापन, PM10/PM2.5 की स्वतंत्र जांच, ध्वनि प्रदूषण और भूजल की लैब जांच, NH-130 पर Entry/Exit Gate की वैधता और Road Safety की जांच, ओवरलोडिंग व तेज रफ्तार पर कार्रवाई, पूर्व सड़क दुर्घटनाओं की निष्पक्ष जांच, स्पीड लिमिट और चेतावनी बोर्ड लगाना और उल्लंघन पर तत्काल प्रतिबंध।

मंच ने नारा दिया – “गाँव बचाओ – बच्चों को बचाओ – सड़क सुरक्षा बचाओ” और “जनसुरक्षा से खिलवाड़ बंद करो”।

मंच ने चेतावनी दी है कि यदि समयबद्ध संयुक्त निरीक्षण और स्वतंत्र वैज्ञानिक जांच नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा ।एक माह की समय सीमा में जाँच करा कर कड़ी कार्यवाई नहीं की गई तो वाशरी में तालाबंदी की जायेगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026