Chhattisgarhछत्तीसगढ

जनजातीय गौरव दिवस पर चारपारा देवठाना में मनाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती जनजातीय महानायक भगवान बिरसा मुंडा के 151वीं जयंती के मौके पर 15 नवंबर, रविवार को सक्ती विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सपनईपाली के आश्रित ग्राम चारपारा में स्थित बड़ादेव देवठाना में आदिवासी समाज के लोगों ने बिरसा मुंडा की जयंती उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर कार्यक्रम में चारपारा देवठाना के संस्थापक शिक्षक व चारपारा निवासी घनश्याम सिंह राज – प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़ गोड़वाना संघ, जवाहर सिंह पोर्ते, जिला प्रचारक गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति छ.ग., धुज राम नेताम प्रथम पुजारी चारपारा देवठाना, श्रीमती पद्मा बाई मरावी, श्रीमती मेमबाई जगत, श्रीमती राजेन बाई पोर्ते, निधि सिदार, विशाल नेताम, महेंद्र सिंह सिदार, श्रीमती कमला देवी जगत, पत्रकार योम प्रकाश लहरे व उदय मधुकर सहित चारपारा देवठाना के पदाधिकारियों सहित जनजातीय समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित टेमर ग्राम पटेल रेवती नंदन पटेल व चारपारा ग्राम पटेल श्रीमती मांडवी साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित जनजातीय समाज के प्रबुद्धजनों का पीला गमछा भेंटकर सम्मान किया और सबको जनजातीय गौरव दिवस की बधाई दी । इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा पर पूजा अर्चना करने के साथ हुआ। इस मौके पर चारपारा देवठाना के संस्थापक घनश्याम सिंह राज ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्षों तथा समाज के बेहतरी के लिए उनके द्वारा किए कार्यों के लिए उन्हें नमन किया। उन्होंने बताया कि जनसाधारण के मन में गोंडी धर्म के प्रचार- प्रसार तथा संस्कृति की रक्षा के लिए चारपारा देवठाना की स्थापना उन्होंने 2009 में पांच दिवसीय बड़ादेव शक्ति स्थापना कार्यक्रम के भव्य आयोजन के साथ हुआ था। जिला प्रचारक गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति के पदाधिकारी जवाहर सिंह पोर्ते ने कहा भगवान बिरसा मुंडा को जनजातीय समाज का गौरव बताते हुए उनकी विचारधारा को आत्मसात कर आगे बढ़ने की अपील किया । विदित हो कि बिरसा मुंडा जी का जन्म आज से 150 साल पहले आज ही के दिन 15 नवंबर 1875 को झारखंड राज्य में हुआ था। इन्होंने अपने जीवनकाल में ब्रिटिश शासन तथा शोषकों के खिलाफ जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया था। इतना ही नहीं बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज में व्याप्त सामाजिक बुराईयों जैसे नशापान, अंधविश्वास तथा पशु बलि जैसी कुरीतियों को दूर करने भी संघर्ष किया। इसके लिए उन्होंने बिरसाइत पंथ की स्थापना भी की थी। उनके महान जीवन संघर्ष व बलिदान के कारण उन्हें धरती आबा अर्थात धरती के पिता के रूप में याद करते हैं। भारत सरकार उनके जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के मनाती है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026