NATIONALभारत

FIR On Kangana Ranaut: सोनिया गांधी पर टिप्पणी करना कंगना रनौत को पड़ा भारी, बीजेपी सांसद के खिलाफ FIR दर्ज

FIR On Kangana Ranaut: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और गांधी परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करना बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। कंगना के खिलाफ हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में FIR दर्ज की गई है। रिटायर्ड कैप्टन अतुल शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

IAS अधिकारी बनकर ठेकेदारों को फोन करता था ठग टंडन, IPS अफसरों को भी बनाया निशाना, एक हफ्ते में 6 केस दर्ज

शिकायतकर्ता अतुल शर्मा का आरोप है कि कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर सोनिया गांधी और गांधी परिवार को लेकर भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट साझा की थी। शिकायत में कहा गया है कि इस तरह की टिप्पणियों से समाज में तनाव पैदा हो सकता है और सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।

पुलिस ने कंगना के खिलाफ BNS की धारा 196(1)(b), 353(2) और 356(2) के तहत FIR दर्ज की है। फिलहाल शिमला पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

कंगना ने सोनिया गांधी को लेकर क्या किया था पोस्ट?

दरअसल, कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक सोशल मीडिया पोस्ट रीशेयर की थी। इस पोस्ट में राजीव गांधी की हत्या के दिन सोनिया गांधी के उनके साथ नहीं जाने को लेकर सवाल उठाए गए थे। कंगना ने सोनिया गांधी की बायोग्राफी का जिक्र करते हुए लिखा था कि उसमें राजीव गांधी की हत्या वाले दिन उनके साथ नहीं जाने की वजह थकान और सुस्ती बताई गई है। उन्होंने इस टिप्पणी को राहुल गांधी से भी जोड़ते हुए निशाना साधा था।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में बनाया ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड जो पहले कभी नहीं बना

सोनिया गांधी की संपत्ति को लेकर भी उठाए सवाल

कंगना ने अपनी एक अन्य पोस्ट में सोनिया गांधी की संपत्ति को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने दावा किया था कि बिना कमाई के वर्ष 1991 में सोनिया गांधी दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में कैसे शामिल हो गईं। पोस्ट में स्विस बैंक खातों में 2 अरब डॉलर से अधिक की रकम होने के दावे का भी जिक्र किया गया था। कंगना ने इन सवालों का जवाब सोनिया गांधी की बायोग्राफी में नहीं होने पर भी टिप्पणी की थी। इन्हीं सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अब उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026