बिल्हा के मुरकुटा में कांग्रेस की जन चौपाल, वोट बचाने और मताधिकार के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक

कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर बिल्हा विधानसभा के अंतर्गत बरतोरी मंडल के सेक्टर ग्राम मुरकुटा में वोट बचाओ देश बचाओ जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी को वोटो का महत्व समझाया गया और अपने मताधिकार की रक्षा हेतु उन्हें जागरूक किया गया अगर वोट बचेगा तो ही देश बचेगा भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी सरकार इस देश के सारे संसाधनों को बड़े-बड़े व्यापारियों को बेच रही है उसी के साथ ही साथ वोटो की चोरी कर रही है पूरे देश में 13 करोड़ मतदाताओं का नाम काट दिया गया है.
वहीं बिल्हा विधानसभा के अंतर्गत 25000 वोट काटे गए तो अपने वोटो का अधिकार आप लोगों को सुरक्षित रखना है कांग्रेस पार्टी के द्वारा यह भी बताया गया कि देश में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है बिजली बिल की समस्या सड़क नाली पानी की समस्याएं यथावत बनी हुई है.
जिससे आम जनों का जीवन दुभर हो गया है इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री सियाराम कौशिक जी जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के उपाध्यक्ष एवं बरतोरी मंडल के प्रभारी श्री विमल अग्रवाल जी जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री रोहिणी नौबतका जी ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती गीतांजलि कौशिक जी मंडल अध्यक्ष भारत यादव जी सेक्टर अध्यक्ष धनुष मरावी की हीरा जयसवाल जी एवं बूथ अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष बी एल ए सहित आम ग्रामीण जन उपस्थित रहे,,





