Korba Crime: पटाखा देने से इनकार पर खूनी वारदात, नाबालिग ने डंडे और टांगी से हमला कर युवक को मार डाला

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पटाखा मांगने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बांगो थाना क्षेत्र के कटमोरगा मड़ाई गांव में पटाखा देने से इनकार करने पर एक नाबालिग ने ग्रामीण पर डंडे और टांगी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।
Chhattisgarh News: शराब कारोबारी से 36 लाख की ठगी, दीपक टंडन और पत्नी के खिलाफ एक और FIR दर्ज
पटाखा मांगने पर शुरू हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, घटना 8 नवंबर की है। बोधराम गांव की राशन दुकान से पटाखे और अन्य सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही एक नाबालिग ने उनसे जलाने के लिए पटाखा मांगा। बोधराम ने पटाखा देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
डंडे और टांगी से किया हमला
बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर नाबालिग ने डंडे और टांगी से बोधराम पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने बांगो थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
कोरबा में चलती बस में लगी आग, केबिन में भरा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
आरोपी नाबालिग गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पटाखे और शराब को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।





