Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन… अब निकाल लें रजाई-कंबल!

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में नवंबर का पहला सप्ताह बीतते ही मौसम में बदलाव देखने को मिलने लगा है। प्रदेश के कई शहरों में रात के समय ठंड का असर बढ़ गया है। सुबह और शाम के वक्त हल्की ठिठुरन महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश की गतिविधियां भी पूरी तरह थम गई हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने के आसार हैं।

Phone Theft Protection: फोन चोरी होते ही तुरंत करें ये काम, घर बैठे लॉक करें मोबाइल और सुरक्षित रखें अपना निजी डेटा

प्रदेश में द्रोणिका का प्रभाव बरकरार

मौसम विभाग के मुताबिक, समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर दक्षिण छत्तीसगढ़ से झारखंड होते हुए उत्तर-पूर्वी बिहार के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण तक एक द्रोणिका बनी हुई है। हालांकि, इस मौसमी सिस्टम का प्रदेश के मौसम पर फिलहाल कोई खास असर पड़ने की संभावना नहीं है। राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

10 साल बाद मराठी सिनेमा में प्रियंका चोपड़ा की वापसी, ‘वेंटिलेटर 2’ का किया ऐलान; जानें कब आएगी फिल्म

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 9 नवंबर को आसमान साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शहर में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन में हल्की गर्मी, जबकि रात में ठंड का अहसास बना रहेगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026