Chhattisgarhछत्तीसगढ

पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कोरबा के निखिल गुप्ता ने हासिल किया गोल्ड मेडल, परिवार और शहर का बढ़ाया गौरव

एम.कॉम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हासिल की स्वर्णिम उपलब्धि, पिता त्रिभुवन दासगुप्ता सहित पूरे परिवार में हर्ष का माहौल

कोरबा : प्रतिभा, लगन और निरंतर मेहनत के दम पर सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों की सूची में कोरबा के निखिल गुप्ता ने भी अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया है। पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में निखिल गुप्ता ने मास्टर ऑफ कॉमर्स (एम.कॉम) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरे कोरबा जिले का गौरव बढ़ा है।

दर्दनाक हादसे की क्या थी वजह—रफ़्तार, अंधा मोड़, डायवर्शन या अधिकारियों की अनदेखी? एक परिवार ने खोई माँ, पत्नी, बेटी और बहन; दूसरे ने खोया पुत्र। ज़मीनी स्तर से सिलसिलेवार पढ़िए पूरी खबर और जानकारी…

निखिल गुप्ता, कोरबा निवासी त्रिभुवन दासगुप्ता के सुपुत्र हैं। निखिल एक मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थी हैं। पढ़ाई के प्रति उनकी लगन, अनुशासन, कठिन परिश्रम और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण मुकाम दिलाया है। उनकी इस स्वर्णिम सफलता से परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। निखिल की उपलब्धि उन विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है, जो अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

गौरतलब है कि पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय में आयोजित सातवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक सुशांत शुक्ला सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में 72 छात्र-छात्राओं को 119 गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। वहीं विश्वविद्यालय द्वारा कुल 24,800 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करने की घोषणा भी की गई।

इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अभिभावकों को भी अपने बच्चों पर अपनी अपेक्षाएं थोपने के बजाय उनकी रुचि और क्षमता को समझकर आगे बढ़ने में सहयोग करना चाहिए।

पुलिस कर रही तलाश, इधर गुजराती थाली का लुत्फ उठा रहे अमित जोगी! पार्टी ने बताया फरारी की खबरों को भ्रामक

निखिल गुप्ता की यह उपलब्धि निश्चित रूप से कोरबा के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता ने यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और शिक्षा के प्रति समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। परिवारजनों, शुभचिंतकों और परिचितों ने निखिल को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026