Chhattisgarhछत्तीसगढ

Bastar Dussehra: बस्तर दशहरा में बवाल! फूल रथ की परिक्रमा के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प

Bastar Dussehra: विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के दौरान फूल रथ की अंतिम परिक्रमा में उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब रथ का पहिया निकल गया। हादसे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने जेसीबी और क्रेन की मदद से रथ की परिक्रमा पूरी कराने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण पारंपरिक तरीके से रथ खींचने पर अड़े रहे। इसी बात को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। बाद में बस्तर सांसद महेश कश्यप के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और रथ की परिक्रमा सुरक्षित रूप से संपन्न कराई गई।

ब्रेकिंग कोरबा : दर्री में हाइवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर, चालक की मौके पर ही मौत

रथ का पहिया निकलने से मची अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक, बीती रात फूल रथ की अंतिम परिक्रमा के दौरान निर्माणाधीन विजय रथ से टकराने के बाद रथ का पहिया निकल गया। इसके बाद किसी तरह पहिया दोबारा लगाया गया। हालांकि, मिताली चौक के पास स्टॉपर लगाए जाने के बावजूद ग्रामीण रथ को खींचने पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने संभावित हादसे को रोकने के लिए जेसीबी और क्रेन की मदद से रथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई झड़प

रथ खींचने को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच बहस बढ़ गई। दशहरा समिति के पदाधिकारियों ने भी ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। हालात बिगड़ते देख बस्तर सांसद महेश कश्यप ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस की बात मान ली और जेसीबी व क्रेन की मदद से फूल रथ की परिक्रमा पूरी कराई गई।

पुलिस ने क्या बताया?

सीएसपी सुमित कुमार के मुताबिक, फूल रथ की परिक्रमा के दौरान उसका पहिया टूटकर निकल गया था, जिसे जेसीबी की मदद से दोबारा लगाया गया। संभावित खतरे को देखते हुए रथ को आगे बढ़ाने के लिए मशीनों की मदद लेना जरूरी था, लेकिन ग्रामीण खुद रथ खींचने पर अड़े हुए थे। इसी वजह से विवाद की स्थिति बनी। सांसद के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा और परिक्रमा पूरी कराई गई।

दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

फूल रथ की परिक्रमा के दौरान दो दिन पहले भी विवाद की स्थिति बनी थी। बताया गया कि सिरहा सार चौक से गोल बाजार चौक की ओर जाने वाले रथ को कुछ लोग पावर हाउस चौक की तरफ ले जाने लगे। इस दौरान दो स्कूटी रथ की चपेट में आ गईं। आरोप है कि रथ की रस्सी स्कूटी में बांधकर खींचने की कोशिश भी की गई।

इसी दौरान रथ बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे खंभा गिर पड़ा और कई लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना सामने आई थी। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की समझाइश से रथ की परिक्रमा पूरी कराई गई।

कुसमुंडा गायत्री मंदिर चौक बना ‘हादसो का चौक’: सड़क किनारे सजी दुकानों से लग रहा जाम, भारी वाहनों के बीच जान जोखिम में डाल रहे राहगीर..

लगातार दो घटनाओं के बाद बस्तर दशहरा की रथ परिक्रमा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026