*सक्ती में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस…*
सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी


जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
जिला मुख्यालय सक्ती में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कलेक्टर कार्यालय के निकट आयोजित मुख्य समारोह में जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री का जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया गया।
ध्वजारोहण के बाद सांसद ने कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के साथ परेड का निरीक्षण किया। समारोह में 8 प्लाटून ने हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया गया।
स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में अनुनय कान्वेंट स्कूल ने प्रथम, जेबीडीएवी स्कूल ने द्वितीय और गुंजन एजुकेशन स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर शहीदों के परिजनों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित रहे।























































