Chhattisgarhछत्तीसगढ

हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम हाई स्कूल मैदान में, प्रवेश निःशुल्क

जांजगीर। नवरात्रि के पावन अवसर पर हरि लीला ट्रस्ट, बनारी, नैला-जांजगीर की ओर से आयोजित भव्य भक्तिमय कार्यक्रम ‘भक्ति राग जांजगीर—एक शाम माँ के नाम’ में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 16 अक्टूबर, शुक्रवार को शाम 7 बजे से जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

आयोजन में क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह और जिला भाजपा अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े सहित अन्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

भक्ति, संगीत और आस्था का संगम

हरि लीला ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवरात्रि की भक्तिमय परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति संगीत के माध्यम से मां की आराधना का अवसर प्रदान करना है। जांजगीर-नैला में नवरात्रि के दौरान होने वाले धार्मिक आयोजनों की समुचे छत्तीसगढ़ में विशेष पहचान है। इसी परंपरा को नए स्वरूप में प्रस्तुत करते हुए ‘भक्ति राग जांजगीर’ की रूपरेखा तैयार की गई है। शहनाज अख्तर की प्रस्तुतियों के साथ आयोजन में श्रद्धा और संगीत का विशेष संगम देखने को मिलेगा।

सेवा और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय है ट्रस्ट

हरि लीला ट्रस्ट के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया ने जिलेवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर मां की भक्ति में सहभागी बनने की अपील की है। वहीं ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया ने कहा कि ‘भक्ति राग जांजगीर’ केवल एक संगीत कार्यक्रम नहीं, बल्कि आस्था, सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक परंपरा को जोड़ने का प्रयास है। ट्रस्ट का उद्देश्य ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मकता और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

ट्रस्ट ने जिलेवासियों, मातृशक्ति, युवाओं और सभी श्रद्धालुओं से 16 अक्टूबर को हाई स्कूल मैदान पहुंचकर ‘भक्ति राग जांजगीर—एक शाम माँ के नाम’ को सफल बनाने की अपील की है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026