छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की जिला कोर कमेटी की मासिक बैठक संपन्न
सतपाल सिंह

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की जिला कोर कमेटी की मासिक बैठक संपन्न..
CKS,JCP में नव-नियुक्त पदाधिकारी व खंड प्रभारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारी..
कोरबा (छत्तीसगढ़), 11 अक्टूबर 2026:
आज सियान सदन, कोरबा में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की संयुक्त जिला कोर कमेटी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष सुरजीत सोनी (छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना) एवं जिलाध्यक्ष जैनेंद्र कुर्रे (जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी) के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक में क्षेत्र के गंभीर मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के साथ संगठन के विस्तार हेतु कई अहम निर्णय लिए गए तथा नए दायित्वों की घोषणा की गई:
1. बैठक के मुख्य निर्णय एवं चर्चा के विषय:
* बालको (BALCO) प्रबंधन के खिलाफ रणनीति: पर्यावरण विभाग में बालको प्रबंधन के खिलाफ दिए गए आवेदन के 15 दिन पूरे होने के बाद भी ठोस कार्रवाई न होने पर चिंता व्यक्त की गई तथा आगे के आंदोलन व कानूनी रणनीति तय की गई।
* शिक्षा विभाग में कार्रवाई न होने पर विरोध: शिक्षा विभाग में सौंपे गए ज्ञापन एवं समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी कोई कार्रवाई न किए जाने पर शासन-प्रशासन के उदासीन रवैये का कड़ा विरोध किया गया।
* संगठन विस्तार एवं स्थानीय मुद्दे: कोरबा जिले के जनहित से जुड़े विषयों एवं संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा की गई।
2. नए पदाधिकारियों की नियुक्ति एवं दायित्व:
संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु बैठक में नए
*पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए:*
* सूर्यदेव जी – कुसमुंडा खंड अध्यक्ष(CKS)
* रामेश्वर कंवर जी – कुसमुंडा खंड उपाध्यक्ष(CKS)
* आशीष यादव जी – जिला मीडिया प्रभारी(CKS)
3. कोरबा जिले के 11 खंडों हेतु प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त:
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिलाध्यक्ष सुरजीत सोनी एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिलाध्यक्ष जैनेंद्र कुर्रे ने कोरबा जिले के सभी 11 खंडों हेतु प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
सभी खंडों के संयोजक के रूप में नवल साहू को प्रभार सौंपा गया है।
सभी 11 खंडों के प्रभारी और सह-प्रभारी, नवल साहू जी के संयोजन में अपने-अपने खंडों में संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए कार्य करेंगे।
नियुक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
दीपका खंड: प्रभारी – सुरेश पटेल | सह-प्रभारी – ओम केवट, बसंत चंद्राकर
हरदीबाजार खंड: प्रभारी – ओम केवट | सह-प्रभारी – सुरेश पटेल, रविन्द्र जगत
कटघोरा खंड: प्रभारी – देव नाथ हंस | सह-प्रभारी – बादल दुबे, राकेश सूर्यवंशी, संजीव गोस्वामी
कुसमुंडा खंड: प्रभारी – लाला साहू | सह-प्रभारी – महावीर यादव, बसंत चंद्राकर
बांकी मोंगरा खंड: प्रभारी – महावीर यादव | सह-प्रभारी – लाला साहू, धनेश देवांगन, ओम केवट
दर्री खंड: प्रभारी – संजू गोस्वामी | सह-प्रभारी – राकेश सूर्यवंशी, देवनाथ हंस
पाली खंड: प्रभारी – बादल दुबे | सह-प्रभारी – रविन्द्र जगत, सुरेश पटेल, महावीर यादव
बालको खंड: प्रभारी – राकेश यादव | सह-प्रभारी – हरि चौहान, राकेश सूर्यवंशी, संजीव गोस्वामी
रामपुर खंड: प्रभारी – राकेश सूर्यवंशी | सह-प्रभारी – संजीव गोस्वामी, राकेश यादव
कोरबा शहर खंड: प्रभारी – हरि चौहान | सह-प्रभारी – राकेश सूर्यवंशी, संजीव गोस्वामी
पोड़ी उपरोड़ा खंड: प्रभारी – रविन्द्र जगत | सह-प्रभारी – देवनाथ हंस, संजीव गोस्वामी
अपील एवं संदेश:
जिलाध्यक्ष सुरजीत सोनी एवं जिलाध्यक्ष जैनेंद्र कुर्रे ने नव-नियुक्त समस्त पदाधिकारियों, संयोजक, खंड प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को बधाई देते हुए पूर्ण उम्मीद और विश्वास जताया कि सभी साथी निष्ठा, लगन और जिम्मेदारी के साथ संगठन विस्तार एवं छत्तीसगढ़िया हित में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
जारीकर्ता
जिलाध्यक्ष – छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, कोरबा
जिलाध्यक्ष – जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, कोरबा
मो. 9109802128





