Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटे की हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल

डोंगरगढ़ : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के चौथना गांव में दोहरी हत्या का मामला सामने आया है। यहां घर में मां और बेटे की हत्या कर दी गई, जबकि परिवार की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

विकास की ओर बढ़ते कदम: ग्राम पंचायत पताड़ी में सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू, ग्रामीणों ने जताया आभार

घर में घुसकर किया हमला, मां-बेटे की मौत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कमला सोनकर और उनके बेटे पर घर में घुसे आरोपी ने कथित तौर पर जानलेवा हमला किया। इस हमले में दोनों की मौत हो गई। वहीं, कमला सोनकर की बेटी ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय कमला सोनकर के पति घर से बाहर थे। इसी दौरान घर में यह वारदात हुई। घटना की खबर फैलते ही गांव और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई।

Tilak Varma: तिलक वर्मा का T20 क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा, 5000 रन पूरे कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

पारिवारिक रंजिश की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

प्रारंभिक जानकारी में घटना के पीछे पारिवारिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है। वारदात में परिवार के ही एक रिश्तेदार की भूमिका होने का संदेह भी सामने आया है। हालांकि, आरोपी की संलिप्तता और हत्या के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। वारदात के पीछे की वास्तविक वजह और आरोपी की भूमिका का खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026