CG News : निजी क्लीनिक में इलाज बना जानलेवा, इंजेक्शन लगते ही मासूम ने तोड़ा दम

बिलासपुर : जिले के तखतपुर क्षेत्र में एक मासूम बच्ची की संधिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्ची के मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी. इस घटना को लेकर मृत बच्ची के परिजनों के बयान लगातार बदलर रहे हैं, जिससे यह मामला उलझ रहा है. वहीं पुलिस ने मामली की जांच शुरू कर दी है.
47 चोरी के मामलों में वांछित शातिर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस ने लगाया विशेष कैंप
पूरा मामला जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम अमलिकापा का है. बुधवार की शाम करीब 5 से 5:30 बजे के बीच परिजन एक मासूम बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लीदरी पहुंचे. यहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची को अस्पताल लाते समय ही उसकी मौत हो चुकी थी.
CG Crime News : भिलाई में एक और सनसनीखेज हत्या, बुजुर्ग ने युवक को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत
जब बच्ची को अस्पताल लाया गया, तब परिजनों का कहना है कि उन्होंने एक निजी क्लीनिक में इलाज कराया था. वहां डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाए जाने के तुरंत बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. लेकिन यह उनका बयान पुलिस की पूछताछ में बदल गया. उन्होंने कहा कि बच्ची का कहीं भी इलाज नहीं कराया गया था.






