Chhattisgarhछत्तीसगढ

अग्रसेन जयंती समारोह कल, धूमधाम से निकलेगी महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा; तैयारियों में जुटा अग्रवाल समाज

स्थानीय अग्रवाल सेवा संघ के तत्वाधान में रविवार 11 अक्टूबर को अग्रवंश संस्थापक महाराजा अग्रसेन की 2150 वीं जयंती धूमधाम से परंपरानुसार मनाई जावेगी। जयंती के मौके पर महाराज अग्रसेन की विशाल एवं भव्य शोभायात्रा ओम सिटी से आयोजन स्थल श्रीराम मंगलम भवन तक निकाली जाएगी।

कोरबा – रिश्तों का कत्ल करने वाले कलयुगी मामा को 10 साल की जेल, कोर्ट ने कहा- “पवित्र रिश्ते को किया कलंकित”

उक्त जानकारी देते हुए अग्रवाल सेवा संघ के अध्यक्ष विष्णु मोदी एवं सचिव राज अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष जयंती समारोह के मुख्य अतिथि रायगढ़ निवासी उद्योगपति व समाजसेवी राकेश अग्रवाल होंगे. समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में रायगढ़ के ही उद्योगपति बजरंगलाल अग्रवाल, भुक्ता निवासी समाजसेवी दिलीप अग्रवाल तथा चाम्पा के एस. डी. ओ. पी. पुलिस लोकेश बंसल शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता अग्रवाल सेवा संघ चाम्पा के अध्यक्ष विष्णु मोदी करेंगे। इस दिन अपरान्ह 4 बजे स्टेशन रोड स्थित ओम सिटी परिसर से समारोह स्थल श्रीराम मंगलम भवन तक महाराज अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली जावेगी. शोभायात्रा में शामिल अग्रबंधुओं एवं महिलाओं का शोभायात्रा के मार्ग में जगह जगह स्वागत किया जायेगा।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच बढ़ेगा तापमान, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

शोभायात्रा के श्रीराम मंगलम भवन पहुंचने के बाद यहां महाराज अग्रसेन जी की आरती के साथ समारोह प्रारम्भ होगा। महाराज अग्रसेन की आरती अतिथियों द्वारा आरती की थाल सजाओ स्पर्धा के लिए चयनित प्रथम विजेता की थाल से की जाएगी। अतिथियों को मंचासीन करने के पश्चात उनके स्वागत के बाद संघ के सचिव द्वारा वर्ष भर की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जायेगा। संघ के अध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण दिये जाने के बाद अतिथियों द्वारा उदबोधन दिये जाने के पश्चात् समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया जावेगा। इसके अलावा मंचस्थ अतिथियों द्वारा अग्रसेन जयंती समारोह 2026 के उपलक्ष्य में 4 से 11 अक्टूबर तक समाज के विभिन्न आयु के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए आयोजित विविध स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। संघ की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया जावेगा। अंत में आभार प्रदर्शन एवं रात्रि सह भोज के साथ ही समारोह का समापन होगा। इस वर्ष अग्रसेन जयंती समारोह के लिए नियुक्त प्रभारी मनोज अग्रवाल पिंटू के नेतृत्व में अग्रवाल सेवा संघ के सभी पदाधिकारियों सहित अग्रवाल युवा और महिला मंडल के पदाधिकारीगण और सदस्य जोर शोर से अग्रसेन जयंती समारोह 2026 की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026