ChhattisgarhKorba

कोरबा शारदा विहार में झेरिया यादव समाज का प्रांतीय सम्मान समारोह संपन्न

कोरबा शारदा विहार में झेरिया यादव समाज का प्रांतीय सम्मान समारोह संपन्न बीबी

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

 

शिक्षा, युवाओं की सहभागिता और संगठन की मजबूती से ही समाज की प्रगति संभव: प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव

 

कोरबा।स्थानीय शारदा विहार स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के तत्वावधान में एक भव्य प्रांतीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत उपस्थित थीं। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर से पहुंचे समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात् कोरबा यादव समाज द्वारा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव एवं प्रांतीय कार्यकारिणी का पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया गया।

 

समारोह में उमड़ी स्वजातीय बंधुओं की भारी भीड़ की सराहना करते हुए महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि संगठन की मजबूती और अनुशासन से ही बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने यादव समाज के सहज-सरल स्वभाव की प्रशंसा की और मंच से भगवान कृष्ण का एक सुमधुर भजन भी प्रस्तुत किया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव ने शिक्षा को समाज के विकास का सबसे बड़ा हथियार बताया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को तकनीकी व रोजगारपरक शिक्षा देने की अपील की। सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए उन्होंने शादियों में फिजूलखर्ची रोकने और सादगी अपनाने पर जोर दिया।

युवा और महिलाएं समाज की दो आंखें हैं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही भविष्य में राजनीतिक मजबूती हासिल होगी। वैवाहिक अड़चनों को दूर करने के लिए सामाजिक स्तर पर मदद की जानी चाहिए और संगठन को गतिशील रखने के लिए नियमित बैठकें अनिवार्य है। प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं को आगे बढ़कर राजनीति में आना चाहिए, ताकि समाज का निरंतर और सर्वांगीण विकास हो सके।

 

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए भरत यादव ने बताया कि समारोह को प्रदेश सचिव सुंदर लाल यादव, संयुक्त सचिव मनोज यादव,कोषाध्यक्ष जी.आर. यादव, सदस्य रंजीत यादव, संगठन मंत्री चांदराम यादव, सतीश यादव, पाटन तहसील प्रतिनिधि तीरथ यादव (रायपुर), कार्यकारी अध्यक्ष महानगर इकाई रायपुर प्रीतम यादव, कोषाध्यक्ष मतवारी यादव, संयुक्त सचिव नरेश यादव, बेमेतरा तहसील प्रतिनिधि अमित यादव तथा वरिष्ठ समाज सेवक पतीराम यादव ने भी संबोधित किया।

समारोह के अंतिम चरण में समाज के हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रांतीय पदाधिकारियों का कोरबा जिला अध्यक्ष रिखीराम यादव, कार्यकारी अध्यक्ष मूरत यादव द्वारा स्मृति चिन्ह और शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

 

कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सैलाना यादव के साथ श्रीमती हारबाई यादव (कोरबा), उमा यादव, संतोषी यादव, चमेली यादव, सुशीला यादव, सुनीता यादव, सुभद्रा यादव, अंबिका यादव, कौशल्या यादव, विमला यादव, सीताबाई यादव, बुगल बाई यादव, प्रिया यादव, प्रभा यादव, सीता यादव, शैलेंद्री यादव, अंजू यादव, प्रीति यादव के अलावा नित्यानंद यादव, राम रतन यादव, गोपाल यादव, भानु यादव, उमेंद्र यादव, राम कुमार यादव, राम सतीश यादव, किशन यादव, भरत यादव, पुनि राम यादव, हीरालाल यादव, रामचरण यादव, गुमित यादव, चोवा राम यादव, लीलांबर यादव, सेत कुमार यादव, भुकाउ यादव, तीजराम यादव, मोहन यादव, शत्रुघ्न यादव, दिनेश यादव, संतोष यादव, धनीराम यादव, नवरत्न यादव, सलिक राम यादव, सुनील यादव, नरेश यादव, मनशोधन यादव, भानु प्रताप यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, प्रभु यादव, संजय यादव, बुधवार शाय यादव, फेकू यादव, सम्मे लाल यादव, जगन्नाथ यादव, कृपाल यादव, केदार यादव, हीरालाल यादव, नाथू लाल यादव, लल्लू यादव, कन्हैया यादव, रतन यादव, सुखी राम यादव, छोटू यादव एवं यूप नारायण यादव की सक्रिय भागीदारी रही। मंच संचालन नित्यानंद यादव व आभार प्रदर्शन मूरत यादव ने किया।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026