*सक्ती में सेवा संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा संपन्न, नारायण चंदेल ने दिलाई सेवा की शपथ*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्ती”” भाजपा जिला सक्ती द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत शुभम ग्रीन्स, सक्ती मे बुधवार ,7अक्टूबर को जिला स्तरीय सेवा ज्योति यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा संपन्न हुई।
इस अवसर पर शुभम ग्रीन्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाईव भाषण को देखने सुनने के लिए विशाल स्क्रीन लगाई गई थी। जिस पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को लाइव सुना । इस कार्यक्रम में पूरे सक्ती जिले से पहुंचे भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता सहित हजारों लोग एकत्रित हुए। अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि”मैं कृतज्ञ हूं, हर उस व्यक्ति, हर उस घटना के प्रति जिसने मुझे कुछ न कुछ सिखाया है। जिसने मुझे जिताया, मुझे विनम्र होना सिखाया। जिसने मुझे गिराया, मुझे फिर खड़ा होना सिखाया। प्रधानमंत्री ने कहा शुभचिंतकों ने मुझे प्रोत्साहित किया तो आलोचकों ने मुझे अपने भीतर झांकना सिखाया। कार्यक्रम में उपस्थित लोग”_मोदी जी लाइव कार्यक्रम के माध्यम से घंटों तक जुड़े रहे और सभी ने उनके उद्बोधन बड़े ध्यान से सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन समापन पश्चात अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष माननीय नारायण चंदेल ने सेवा संकल्प सभा के माध्यम से देश वासियों के लिए विभिन्न माध्यम से देश के लोगों की सेवा करने की बात बताई उन्होंने सेवा संकल्प हेतु शपथ दिलाई वहीं उपस्थित जनसमूह ने साथ में सेवा का शपथ लिया ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में जिला संगठन प्रभारी मनोज शर्मा एवं जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार,
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव , पूर्व विधायक खिलावन साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा , विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन महामंत्री दीपक अग्रवाल ने किया
कार्यक्रम के अंत में भाजपा नेता नारायण चंदेल की अगुवाई में शुभम ग्रीन्स से नया बस स्टैंड तक भव्य सेवा ज्योति मशाल यात्रा निकाली गई। इस मौके पर सक्ती नगर के बस स्टैंड स्थित चौक का नाम विकसित भारत संकल्प सेवा चौक होने की बात भी कही गई । कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी,जिला ओबीसी मोर्चा,जिला महिला मोर्चा,जिला युवा मोर्चा ,सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष ,पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित क्षेत्रवासी हजारों की संख्या में उपस्थित रहे ।





