NATIONALअपराधभारत

Chandranath Rath Murder Case: शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में धनबाद लिंक! देर रात बंगाल SIT की रेड में क्या मिला?

Chandranath Rath Murder Case: बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ देव की हत्या मामले का धनबाद से कनेक्शन निकला है. चुनावी नतीजों के तुरंत बाद हुई इस हाई प्रोफाइल हत्या मामले की जांच के लिए गठित बंगाल पुलिस की SIT टीम बीती रात जांच के लिए धनबाद पहुंची. यहां थाने में काफी देर तक छानबीन की गई. जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. खुलासा यह है कि हत्यारों ने अपराध में इस्तेमाल की बाइक का नंबर फर्जी लगाया था. यह नंबर धनबाद के एक सेल कर्मचारी विभाष भट्टाचार्य की बाइक का चुराया गया था.

Home Loan @ 7.45%

असम में फिर चलेगा हिमंता मैजिक! विधायक दल की बैठक में CM पद के लिए आए 8 प्रस्ताव, सभी में सरमा का नाम

6 मई रात चंद्रनाथ रथ की हुई थी हत्या

मालूम हो कि 6 मई की रात 24 परगना जिले में शुभेंदु अधिकारी के पीएम चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद बंगाल पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था. जांच में अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए गए बाइक के नंबर JH… से इसका झारखंड कनेक्शन निकला.

अपराधियों का बाइक धनबाद के विभाष के नाम पर रजिस्टर्ड

जांच आगे बढ़ी तो ट्रेस धनबाद के पाथरडीह पहुंचा. फिर पता चला कि अपराधियों ने जिस बाइक का इस्तेमाल किया था वह धनबाद के चास नाला कार्यालय में तैनात बंगाल के विभाष भट्टाचार्य के नाम पर रजिस्टर्ड हैं. विभाष मूल रूप से बर्नपुर (बंगाल) से थे और कुछ साल पहले तबादला हो गया.

सीसीटीवी जांच में विभाष को मिली क्लीन चिट

शुक्रवार रात बंगाल पुलिस धनबाद पहुंची. पाथरडीह थाने में घंटों पूछताछ के बाद टीम ने भट्टाचार्य के घर बाइक सत्यापित की. कर्मचारी ने सफाई दी कि घटना के वक्त वह कार्यालय में थे. सीसीटीवी फुटेज ने इसे साबित कर दिया. जांच में पाया गया कि हत्यारों ने उनकी बाइक का नंबर दूसरी बाइक (अलग मॉडल व रंग) पर चिपका लिया था.

Vijay Oath Ceremony : विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, TVK की पहली सरकार का गठन

अभी तक 3 लोगों को हिरासत में लिया गया

पुलिस ने कहा कि हत्या के सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है, हालांकि अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. जांचकर्ताओं ने पहले संदेह जताया था कि बंगाल के बाहर से लाई गई बाइक पर सवार हमलावरों ने इस हमले को सटीक योजना के साथ अंजाम दिया, और उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में व्यस्त सड़क पर कार में रथ को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. एसआईटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “ऐसा प्रतीत होता है कि हमलावरों को अच्छी तरह पता था कि रथ वाहन के अंदर कहां बैठे हैं. हमला तेज और पेशेवर अंदाज में किया गया.”

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026