ChhattisgarhKorba

एक रात में दो दुकानों का टूटा ताला, मां की बरसी के लिए जोड़कर रखें पैसे पर चोरों ने किया हाथ साफ दर्री थाना से कुछ ही दूरी पर चोरी की घटना को चोरों ने दिया अंजाम

सतपाल सिंह

Jas

एक रात में दो दुकानों का टूटा ताला, मां की बरसी के लिए जोड़कर रखें पैसे पर चोरों ने किया हाथ साफ

दर्री थाना से कुछ ही दूरी पर चोरी की घटना को चोरों ने दिया अंजाम

 

कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र के सिंचाई कालोनी चौक में एक रात में दो दुकानों का ताला और छप्पर तोड़कर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है. घटनास्थल दर्री थाना से महज कुछ ही फ़ासले पर मौजूद है. मुख्य सड़क की दुकानों में चोरों ने 5 और 6 अक्टूबर की दरमियानी रात को चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

होटल और किराना दुकान में चोरी की वारदात हुई है. होटल के संचालक सुजीत साहू की स्वर्गीय माता की बरसी आने वाले 26 अक्टूबर को है. इस बरसी के आयोजन के लिए सुजीत ने ₹14000 जोड़कर गल्ले रखे थे. जिसमें सिक्के भी शामिल थे, चोरों ने इस पूरी राशि पर हाथ साफ कर दिया है. चोरी में स्थानीय और जानकार व्यक्ति के शामिल होने का संदेह है. सुबह सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की.

हालांकि अब तक पुलिस को चोरी की इस घटना को सुलझाने में सफलता नहीं मिली है. थाने के समीप मुख्य मार्ग पर इस तरह की चोरी से पुलिसिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

 

दो दुकानों में एक साथ चोरी :

सिंचाई कॉलोनी चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास गंगा होटल और मोती किराना दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. शिकायत के अनुसार गंगा होटल से ₹14000 कैश ₹, चांदी की एक भारी पायल और सिगरेट सहित चोरों ने कुछ अन्य सामान पार किया है. जबकि मोती किराना से दो कट्टा चावल चोर उड़ा ले गए हैं.

जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है. दोनों ही दुकानों में चोरी होने का पता सुबह तब चला जब दुकानदार सुबह लगभग 7:30 बजे दुकान पहुंचे तब तत्काल थाने जाकर पुलिस को इसकी सूचना दी गई, ड्यूटी में तैनात दो सिपाही मौके पर पहुंचे और मौका मुयायना, किया इसके बाद 10:30 बजे थाने आने को कहा.

एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच :

इसके बाद लगभग 11:00 बजे विवेचक थाने पहुंचे तब दोनों ही दुकान के संचालकों का बयान दर्ज किया गया. इसके बाद जांच पड़ताल शुरू की गई.

दोनों ही मामलों में पृथक-पृथक एफआईआर दर्ज की गई है. हालांकि सुबह के वक्त जब तत्काल सूचना दी गई, तब जांच पड़ताल शुरू नहीं हुई. थाना प्रभारी सहित सीएसपी का फोन रिसीव नहीं हुआ।

उच्च अधिकारियों को सूचना देने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और 11:00 के बाद पीड़ितों को बुलाकर बयान दर्ज किया गया. सुबह चोरी का पता चलते ही दर्री थाना को इसकी सूचना दी गई थी. दोबारा शिकायत लेकर 10:30 बजे थाना पहुंचने पर आधे घंटे बाद आने को कहा गया.

इसके बाद 11 बजे विवेचक के पहुंचने के बाद बयान दर्ज करने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की गई. प्रार्थी के अनुसार तत्काल कार्रवाई शुरू करने में थोड़ी देर हुई.

मुख्य मार्ग पर स्थित दुकानों में बेखौफ अंदाज में चोरों ने घटना को अंजाम देकर पुलिस के समक्ष चुनौती पेश की है. दर्री थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर स्थित दुकानों में चोरी होना पुलिस के रात्रि गश्त और मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर रही है. दर्री थाना की पुलिसिंग पर भी बड़ा सवाल है. सूचना देने के बाद भी तत्काल कार्रवाई शुरू ञ् करने से कहीं न कहीं प्रार्थी उलझन में रहे, परेशान हुए.

मां की बरसी के लिए बचा कर रखे थे पैसे :

गंगा होटल के संचालक सुजीत साहू ने बताया कि आगामी 26 अक्टूबर को मां की बरसी है. इस आयोजन के लिए हमने पैसे बचा कर रखे थे. 14000 रुपए इकट्ठा किए थे, जिसमें छोटे नोट और सिक्के भी शामिल थे. चोरों ने एक सिक्का भी गले में नहीं छोड़ा है. पूरी राशि पर हाथ साफ कर दिया है. वह पीछे के रास्ते से आए थे. पहले छप्पर को तोड़ा इसके बाद छप्पर के ऊपर वापस ईंटों को रख दिया. टीन के छप्पर को तोड़कर ही चोर दुकान में दाखिल हुए थे. सुबह 7 बजे के आस वास जैसे ही चोरी का पता चला तत्काल थाने पहुंचकर इसकी सूचना दी थी. दो सिपाही आये भी, फिर 10:30 बजे गया, इसके बाद फिर से तीसरी बार 11 बजे बुलाया गया. तब बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई. चोर हमारे दुकान में हाथ साफ करके वापस चले गए हैं. हमें पूरी तरह से किसी जानकार आदमी के घटना में शामिल होने का शक है, जिसे पूरे रास्ते और दुकानों की जानकारी पहले से है. जिस रास्ते से वह दुकान में दाखिल हुए थे. उस रास्ते के बारे में भी पुलिस को बताया है, उम्मीद है कि कार्रवाई होगी और पैसे वापस मिलेंगे.

एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई जारी :

दर्री थाना प्रभारी तेज कुमार यादव ने बताया कि चोरी की सूचना सुबह मिली है. प्रार्थी का बयान दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है.

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026