विरोध प्रदर्शनों के बीच CEC ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित, ECI ने जारी किया स्पष्टीकरण

रायपुर : मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा ऐन वक्त पर स्थगित हो गया है। वे भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 7 और 8 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर आने वाले थे। हालांकि, अब निर्वाचन आयोग ने इस दौरे को टाल दिया है।
BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, लोगों से मांगे जा रहे पैसे; MLA ने की ये अपील
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही थीं। रायपुर स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय ने दौरा स्थगित होने की जानकारी राज्य सरकार के शिष्टाचार विभाग को आधिकारिक पत्र के माध्यम से दी है। पत्र में दौरा स्थगित किए जाने के पीछे “अपरिहार्य कारणों” का हवाला दिया गया है।
राज्य अतिथि का दर्जा भी दिया गया था
ज्ञानेश कुमार के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें ‘राज्य अतिथि’ (State Guest) का दर्जा दिया था। इसके तहत उनके ठहरने, सुरक्षा और परिवहन को लेकर आवश्यक प्रोटोकॉल और व्यवस्थाएं की गई थीं।
मंगलवार को राज्य के शिष्टाचार अधिकारी की ओर से भी दौरे से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इसके कुछ ही समय बाद निर्वाचन कार्यालय ने दौरा स्थगित किए जाने की सूचना भेज दी।
AAP नेता की दुल्हनिया निकली ठग! PCS अफसर बनकर की शादी, फिर लाखों के जेवर लेकर फरार
फिलहाल मुख्य निर्वाचन आयुक्त और आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के छत्तीसगढ़ दौरे की नई तारीख तय नहीं हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली से नया कार्यक्रम मिलने के बाद ही अगली तारीख की जानकारी दी जाएगी।






